समर्थन मूल्य पर कब से होगी ग्रीष्मकालीन उपज का विक्रय नही अता -पता

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : रबी फसल कटने के बाद किसानों ने तीसरी फसल के रूप में गर्मियों में मूंग-उडद की बोवनी की थी । इस वर्ष बहोरीबंद विकासखण्ड मैं किसानों ने ग्रीष्म कालीन फसल की ओर रूचि दिखाई थी!जिस कारण इस वर्ष 5 हजार हैक्टेयर मै ग्रीष्मकालीन फसल की बोवनी हुई!जिसमें 3000 हैक्टेयर मै मूंग तो 2000 हैक्टेयर मै उड़द की बोवनी हुई!वर्तमान मे ग्रीष्म कालीन फसल का कटाई व थ्रेसिंग का कार्य जोरो से जारी है!किसान कटाई -मिसाई के साथ फसल को सुरक्षित करने मे जुटे हुए है!
समर्थन मूल्य मे कब होगी खरीदी नही अता -पता
किसान राकेश साहू,रामनारायण यादव, ,अरविंद हल्दकार, जितेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया की लगभग 60 फीसदी फसल की कटाई -मिसाई कार्य हो चुका है!जो फसल की बोवनी लेट हुई थी वह ही अभी खेतो मे पकने के लिए ख़डी है!
लेकिन खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर किसानों को रुपयों की आवश्यकता है!खरीफ सीजन के लिए जुताई व रोपा डालने का क्रम शुरू हो गया है!लेकिन शासन स्तर से सिर्फ समर्थन मूल्य तो निर्धारित कर दिया गया है, लेकिन खरीदी कब से होगी यह निर्धारित नही हुआ है!वहीं शासन स्तर से समर्थन मूल्य पर मूंग -उडद विक्रय करने 25 मई से 15 जून तक पंजीयन कार्य कराया गया !खरीफ सीजन की तैयारियों को लेकर किसान ग्रीष्म कालीन मूंग -उडद फसल व्यापारियों को कम दामों पर विक्रय कर रहे है!समर्थन मूल्य पर खरीदी की विलम्बता को लेकर किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
नमी आने से सैम्पल होंगे फेल
आषाढ माह शुरू होने वाला है!किसान खरीफ सीजन के लिए खेतों की जुताई व रोपा के लिए बुवाई का काम शुरू कर दिए है!ग्रीष्मकालीन मूंग -उडद फसल समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए पंजीयन का कार्य हो चुका है !ऐसे मे खरीदी कब से शुरू होगी यह अता -पता नहीं है!अब जो किसान मूंग-उडद समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए रखेंगे उसमें नमी आ जाएगी और फिर केन्द्र पर खरीदी के समय सैम्पल फेल किए जाएंगे।वर्तमान मे खेतो से ही कटाई -मिसाई के बाद किसान ग्रीष्म कालीन मूंग -उडद का विक्रय व्यापारियों को कर रहे है!समर्थन मूल्य का लाभ व्यापारियों को होगा क्योंकि अब मूंग उनके पास ही रखी है।मूंग का समर्थन मूल्य 8768 रूपये है लेकिन यहां किसान व्यापारियों को 5 हजार से 5500 रूपये मे मूंग की बिक्री कर रहे है!वही उडद का समर्थन मूल्य 7800 है ओर 600 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाना है !
जहाँ किसान व्यापारियों को 6 हजार से 6500 रूपये पर बिक्री कर रहे है!
इनका कहना है – मनीष मिश्रा उपसंचालक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
मूंग -उडद की खरीदी जिले मैं शत प्रतिशत की जायेगी!
मूंग -उडद का समर्थन मूल्य शासन स्तर से निर्धारित कर दिया गया है!लेकिन खरीदी प्रक्रिया को लेकर अभी स्पष्ट नीति व डेट तय नहीं हुई है!संभावना है कि 25 जून से खरीदी की प्रक्रिया शुरू होगी!आगामी एक -दो दिनों मैं शासन स्तर से पूरी प्रक्रिया को लेकर नीति निर्धारण कर दिशा -निर्देश प्राप्त हो जायेंगे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















