4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त के शिकंजे में लेखापाल 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिवनी:एरियर भुगतान के बदले 4 हजार रूपये की घूस लेते हुए लेखापाल को लोकायुक्त ने रंगेहाथों गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।

यह है मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक नरेंद्र कुमार डोहरे की वेतन विसंगति का जुलाई 2017 से दिसंबर 2023 तक का एरियर 94085/- रुपए बना था जिसमें से आवेदक को 66557/- रुपए पूर्व में मिल चुके हैं एवं 27528/- रुपए शेष बचे एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई। सत्यापन उपरांत आज 24 जून को आरोपी वोमेंद्र रोकड़े, बाबू को 4000 रुपए रिश्वत लेते शा. उ. मा. वि. कायदी वारासिवनी के शिक्षक कक्ष में रंगे हाथ पकड़ा गया । आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।वहीं ट्रेप दल में निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें