पुरुषोत्तम मास में वट महादेव मंदिर में रामायण की चौपाइयों से हो रहा हवन

राजेश मदान बैतूल। 17 मई से 15 जून तक चलने वाले महा पुण्यदायी पुरुषोत्तम मास के दौरान शहर के टैगोर वार्ड गंज स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वट महादेव मंदिर में प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक हवन का आयोजन किया जा रहा है। शिव भक्तों द्वारा रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ कर आहुतियां दी जा रही हैं।जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे है।पंडित उमाकांत द्विवेदी ने बताया कि हिन्दू धर्म ग्रंथों में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। यह मास शारीरिक-मानसिक आरोग्य, बौद्धिक विश्रांति तथा जप-तप-ध्यान-भजन के माध्यम से परमात्मा को पाने में सहायक माना गया है। शास्त्रों के अनुसार अधिक मास में किए गए सत्कर्म का पुण्य अक्षय होता है।शास्त्र की इसी भावना को ध्यान में रखते हुए विश्व कल्याण के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। पंडित द्विवेदी ने सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि अधिक मास के इस पावन अवसर पर सहपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















