पिकअप वाहन और अल्टो कार से ढुल रही थी अवैध शराब की खेप,6 लाख 52 हजार 300 रूपये की शराब जप्त

जबलपुर:अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 6 हजाार 850 पाव देशी शराब कीमती 6 लाख 52 हजार 300 रूपये की लोडिंग पिकअप वाहन एवं अल्टो कार जप्त करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पनागर एवं पाटन की टीम द्वारा पिकअप वाहन एवं अल्टो कार में अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 6 हजार 850 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।
पहला मामला
पहला मामला पनागर थाना क्षेत्र का है थाना प्रभारी पनागर विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि दिनांक 24-5-26 को मुखबिर से सूचना मिली कि वाहन क्रमंाक एमपी 20 जेड के 4108 में अवैध शराब लोड कर कटनी तरफ से जबलपुर तरफ आ रहा है, सूचना पर कुशनेर तिराहा में दबिश दी गई जहां कटनी तरफ से मुखबिर द्वारा बताये हुये पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड के 4108 आते दिखी जिसमें चालक एवं 1 अन्य व्यक्ति बैठे थे, पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया, चालक द्वारा वाहन नहीं रोका गया, पिकअप का पीछा किया गया पिकअप का चालक बघेली मोड़ एन एच 30 जबलपुर कटनी रोड पर पिकअप घुमाकर खड़ी किया तथा चालक अपने एक अन्य साथी के साथ भाग गया। पिकअप की त्रिपाल खोलकर चौक करने पर पीछे के डाला में 128 कार्टून में देशी शराब के कुल 6 हजार 400 पाव कुल कीमती लगभग 6 लाख 7 हजार 300 रूपये के रखे मिले। उक्त देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त टाटा इंस्ट्रा छोटा माहवाहक क्रमांक एमपी 20 जेड के 4108 जप्त करते हुये वाहन चालक एवं अन्य के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका– पिकअप वाहन में अवैध रूप से परिवहन की जा रही देशी शराब जप्त करने सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, प्रधान आरक्षक बृम्हदत्त तिवारी, राघवेन्द्र पटैल, आरक्षक विवेक, हरवंश, सुजीत, द्वारिका मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

दूसरा मामला
वहीँ दूसरा मामला पाटन का है थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 24-5-26 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्रे रंग की अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 4178 जिसके साईट एवं पीछे के कांच में काली फिल्म लगी है उक्त कार में भारी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लेकर कार चालक जबलपुर तरफ से कटरा बेलखेड़ा तरफ शराब लेकर जा रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार पाटन मनकेड़ी रोड़ चौधरी मोहल्ला पाटन आरा मशीन के सामने दबिश दी कुछ समय बाद पाटन तरफ से ग्रे रंग की अल्टो कार क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 4178 आती दिखी जिसे रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक नहीं रूका जिसका पीछा किया तभी कार से तीन लड़के उतरकर झाड़ियों में भागने में सफल हो गये कार चालक को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम जितेन्द्र जैन उम्र 30 वर्ष निवासी कछार गांव थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी बताया तथा कार से उतरकर भागने वालों के नाम चक्की ठाकुर निवासी गोसलपुर, सत्तू एवं बंटा उर्फ शिवम तिवारी दोनों निवासी कुंसरी थाना ढीमरखेड़ा जिला कटनी बताया, तलाशी लेने पर कार की डिक्की में 9 कार्टून में कुल 450 पाव देशी शराब कीमती लगभग 45 हजार रूपये के रखे मिले, आरोपी कार चालक जितेन्द्र ने उक्त शराब अपने साथी चिक्की, सत्तू और बंटा उर्फ शिवम तिवारी के साथ मिलकर परिवहन करना बताया, आरोपी जितेन्द्र जैन के कब्जे से 450 पाव देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त आल्टो कार जप्त करते हुये चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक राममिलन, विनय, आरक्षक मोहित, दिनेश विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















