जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन का पर्व

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा:भाई और बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षा बंधन आज जिलेभर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,इस दौरान बहनों ने भाई के माथे में तिलक लगाकर आरती उतारी और फिर भाई की कलाई में राखी बांधी तो वहीँ भाई ने बहन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और बहन को जीवनभर रक्षा का बचन देकर उन्हें उपहार स्वरूप भेंट दी।

खुशी और उत्साह के माहौल के बीच मनाया गया रक्षा बंधन 

वहीँ रक्षाबंधन पर्व को लेकर पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने ससुराल से मायके पहुंचकर पर्व का उत्साह और दुगना कर दिया। उनके आगमन से पूरा इलाका गुलजार रहा। बहने अपने सामर्थ्य के अनुसार राखी और मिठाई का चयन कर भाई को प्रेम बंधन में बांधा। इधर भाई भी अपनी बहन के लिए तरह-तरह के उपहार और रुपए दिए। बहनों ने बताया कि यह दिन उनके लिए काफी अहम रहता है। भाई पर ममता, प्रेम और स्नेह न्योछावर करने का यह पर्व उनके लिए खास है। राखी बांधकर भाई की बालाएं ली और उसे दीर्घायु होने की कामना के साथ तरक्की के मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रार्थना की। वही स्वयं को समय पड़ने पर रक्षा देने का भी कामना की।वैसे तो आज सुबह से ही लगातार बरसात होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के कम साधन होने के चलते लोगों को बड़ी ही समस्या का सामना करना पड़ा लेकिन 3 बजे के लगभग बरसात कम होने के बाद ही हालात सामान्य हुए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें