गोसलपुर में डेढ़ किलो गाँजा सहित आरोपी गिरफ्तार


जबलपुर:मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने 01 किलो 529 ग्राम गांजा कीमती लगभग 76 हजार 450 रूपये का जप्त करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।
आदेश के परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा व एसडीओपी सिहाोरा आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना गोसलपुर की टीम द्वारा 1 किलो 529 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।
यह है मामला
थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी ने बताया कि आज दिनांक 25/08/26 को दौरान पेट्रोलिंग के एन एच 30 हाईवे यात्री प्रतीक्षालय बुढ़ागर में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में बैठा हुआ दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम देवनगर बताया, जो कब्जें में रखे सफेद रंग की तलाशी लेने पर एक पैकेट मंे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये गांजा की तौल करने पर 1 किलो 529 ग्राम कीमती लगभग 76 हजार 450 रूपये का होना पाया गया, उक्त गांजा की संबंध में पूछताछ करने पर महाराजपुर निवासी मुन्ना जिसे नाम से जानता है जिससे फोन में बातचीत करके उसे मादक पदार्थ गांजा वायपास में लाकर देता है तथा भूपेन्द्र उर्फ छोटू सिंह निवासी गोसलपुर भी उसे मादक पदार्थ गांजा लाकर दिया था दोनों को 1 पैकेट गांजा का 13 हजार रूपये देना बताया। आरोपी राकेश कुशवाहा के कब्जे से 1 किलो 529 ग्राम गांजा जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अर्चना सल्लाम, आरक्षक जितेन्द्र, राहुल पटेल, राजीव सिंह, सैनिक नर्मदा पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।







































































