जबलपुर में 2 आरोपियों से 11 किलो 79 ग्राम गांजा जप्त 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर : गाँजा तस्करी में लिप्त 2 आरोपियों से 11 किलो 079 ग्राम गांजा जप्त करते हुए  क्राईम ब्रांच और ग्वारीघाट पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2  पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  एम.डी.नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम द्वारा 11 किलो 079 ग्राम गांजा के साथ 02 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा गया है।

यह है मामला 

थाना प्रभारी ग्वारीघाट कन्हैया बघेल ने बताया कि दिनांक 20-8-26 की रात्रि क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति पिठ्ठू बैग टांगे हुये आयुर्वेदिक कॉलेज गेट के सामने सोनू चाय के टपरे पर बैठे हुये है, जो पिट्ठू बैग में अधिक मात्रा में गांजा रखे हैं, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच व थाना ग्वारीघाट की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई आयुर्वेदिक कॉलेज गेट के सामने सोनू चाय के टपरे में मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति पिट्ठू बैग टांगे हुये दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम मनीष कोरी पिता मदनलाल कोरी उम्र 26 वर्ष निवासी गुरूद्वारे के पास गोरखपुर एवं मदन विश्वकर्मा पिता मूलचंद विश्वकर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी नगर पालिका भवन के पास कटरा मोहल्ला पाटन बताये जिन्हेें सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर संदेही मनीष कोरी के पिट्ठू बैग में 4 बड़े पैकेट तथा संदेही मदन विश्वकर्मा के बैग में 3 बड़े पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। तौल करने पर कुल 11 किलो 079 ग्राम कीमती लगभग 5 लाख 54 हजार रूपये का होना पाया गया, आरोपियों के कब्जे से 3 नग मोबाइल तथा 11 किलो 079 ग्राम गांजा जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से व किससे प्राप्त किया गया के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका– आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में अपराध थाना प्रभारी डीएसपी  शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक राजेश मिश्रा, राजेश म्हात्रे, अजीत कुमार, इंद्रजीत यादव एवं थाना ग्वारीघाट के उप निरीक्षक नीलेश पोर्ते, प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक बलराम मरावी, दिलीप जोगी तथा तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक पवन की सराहनीय भूमिका रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें