फेसबुक में पैसे निवेश करने का विज्ञापन दिखाकर धोखाधड़ी

जबलपुर:फेसबुक विज्ञापन के जरिये धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है,मामला थाना गढ़ा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनांक 18-6-26 को रात अखिलेश दत्त पड़रहा उम्र 62 वषर् निवासी ताज पैलेस के सामने छोटी बजरिया गढ़ा ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह एनटीपीसी से सेवानिवृत्त है उसने दिनांक 23-3-26 को अपने मोबाइल पर फेसबुक पर विज्ञापन देखा जिसमें पैसे निवेश करने हेतु विज्ञापन था उसने विज्ञापन पर क्लिक कर जानकारी फिल किया तो उसके मोबाइल पर एक मोबाइल नम्बर से काॅल आया जिनके द्वारा बताया कि आप 3 लाख 20 हजार रूपये निवेश करोगे तो आपको प्रतिमाह 38 हजार रूपये तीन वषर् तक पैसे वापस दिया जावेगा उसने एसबीआई गढ़ा शाखा से 3 लाख 20 हजार रूपये आरटीजीएस के माध्यम उनके बताये खाता से दिनंाक 2 अप्रेल 2026 को जमा कर दिया था उसने मई माह में 38 हजार रूपये की किस्त के संबंध में उक्त मोबाइल नम्बर से बात कर पूछा तो पैसे देने से मना कर दिया तथा धमकाते हुये 2 लाख रूपये तुरंत जमा नहीं करने पर झूठे केस में फसाने की धमकी दिया। रिपोटर् पर आरोपी के विरूद्ध धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














