ग्रीष्मकालीन मूंग और उडद के उपार्जन के लिए किसान 15 जून तक करा सकेंगे अपना पंजीयन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 25 मई से प्रारंभ हो गई है। समर्थन मूल्य पर मूंग और उडद का विक्रय करने के लिए किसान 15 जून तक अपना पंजीयन करा सकेंगे।उप संचालक कृषि उमेश कटहरे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के रकबे के आधार पर जिले में तहसीलवार कुल 28 पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये हैं। इन पंजीयन केंद्रों में सहकारी विपणन संस्था मर्यादित जबलपुर, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बरगी, सेवा सहकारी संस्था सिवनी, सेवा सहकारी संस्था गौरी, सेवा सहकारी संस्था पडरिया, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था नगना, बृहताकार सेवा सहकारी संस्था सिंगौद, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था कुशनेर पिपरिया, सेवा सहकारी संस्था निरंदपुर, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था सरौंद, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था सहसन, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बोरिया, सेवा सहकारी संस्था कुंवरपुर, सेवा सहकारी संस्था सकरा, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था शहपुरा, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था बिजौरी, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति सहजपुर, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था घुन्सौर, सेवा सहकारी संस्था बड़खेरा, सहकारी विपणन संस्था मर्यादित शहपुरा, सेवा सहकारी संस्था पोंडा, सेवा सहकारी संस्था सहजपुर, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था सिहोरा, सेवा सहकारी संस्था कछपुरा, सहकारी विपणन संस्था मर्यादित सिहोरा, वृहताकार सेवा सहकारी संस्था मझगवां, सेवा सहकारी संस्था घाट सिमरिया एवं वृहताकार सेवा सहकारी संस्था फनवानी शामिल हैं।पंजीयन केन्द्रों के अलावा किसान एम पी किसान एप, एम पी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, साइबर कैफे एवं स्वयं के मोबाइल के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते हैं। उप संचालक कृषि ने ग्रीष्म कालीन मूंग एवं उडद उत्पादक किसानों से 15 जून तक पंजीयन करा लेने का आग्रह किया है।

 

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें