खाद को लेकर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, टोकन व्यवस्था से ही करें वितरण

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने शुक्रवार को बहोरीबंद स्थित खाद विपणन केंद्र (डबल लॉक) का निरीक्षण कर किसानों के लिए की गई उर्वरक वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, एसडीएम प्रदीप मिश्रा, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, जनपद सीईओ अभिषेक कुमार सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

टोकन के बिना खाद नहीं, हर किसान का टोकन कराएं बुक

कलेक्टर ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी लेते हुए कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना टोकन किसी भी किसान को खाद का वितरण न किया जाए। उन्होंने प्रतिदिन ऑनलाइन बुक होने वाले टोकनों की संख्या की जानकारी ली तथा केंद्र प्रबंधक को नियमित रूप से पर्याप्त संख्या में टोकन बुक कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि डबल लॉक केंद्र पर खाद लेने आने वाले प्रत्येक किसान को टोकन बुक कराने में आवश्यक सहयोग दिया जाए, ताकि किसानों को अनावश्यक रूप से कतार में खड़े होकर इंतजार न करना पड़े और वितरण व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे।

किसानों ने बताई ऑनलाइन व्यवस्था की सुविधा—“भीड़ से मिली राहत

कलेक्टर ने केंद्र पर खाद लेने पहुंचे किसानों से व्यवस्थाओं के बारे में सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने किसान गोविन्द से ऑनलाइन और ऑफलाइन उर्वरक वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। किसान ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने से पहले की तरह भीड़ में खड़े रहने की समस्या कम हुई है और उन्हें समय पर खाद मिल रही है।इसी तरह ग्राम सिमरापटी के गेंदलाल एवं ग्राम सुपेली की रामकली से भी कलेक्टर ने चर्चा की। किसानों ने शासन की ऑनलाइन उर्वरक वितरण व्यवस्था को सुविधाजनक बताते हुए कहा कि इससे खाद प्राप्त करने की प्रक्रिया अधिक सहज हुई है और अनावश्यक इंतजार से राहत मिली है।

किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता-

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक वितरण केंद्र पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर उर्वरक उपलब्ध हो, यह संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है।
उन्होंने डबल लॉक केंद्र पहुंचने वाले किसानों के टोकन बुक कराने में तत्काल सहयोग देने के निर्देश भी दिए, ताकि कोई भी किसान केवल ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी या तकनीकी कठिनाई के कारण खाद से वंचित न रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें