झमाझम बारिश से नदी व नाले उफान पर, कृषि कार्य मैं जुटे अन्नदाता

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :तहसील क्षेत्र स्लीमनाबाद मैं सोमवार व मंगलवार को झमाझम बारिश से क्षेत्र के नदी -नाले उफान पर आ गये है,खेत जलमग्न हो गए।
वहीं किसानों के चेहरों मे भी खुशियाँ देखने को मिली!
क्योंकि हर कृषक इस अवसर का लाभ लेना चाहता था क्योंकि किसान बहुत दिनों से झमाझम बारिश होने का इंतजार कर रहे थे।बारिश हो जाने के बाद अब धान रोपाई कार्य जोर पकड़ेगा।मंगलवार को आसमान मैं मेघों की काली घटाए बारिश का अंबार लेकर आई। घने काले बादल छाये रहने के साथ गरज-चमक के साथ बादल बरसे। जिससे तापमान मैं भी गिरावट आई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। जगह जगह जलभराव हो गया। जल निकासी के लिए नालियों को साफ-सफाई ग्राम पंचायतों के द्वारा नही कराई गई जिस कारण रहवासियों को जलभराव स्थिति के चलते आवागमन मैं समस्याओ का सामना करना पड़ा।
जिससे ग्राम पंचायतों की व्यवस्था की हकीकत खुलकर सामने आ गई।बारिश के चलते लोग घरो मैं दुबके रहे ।
वही नदी व नाले उफान पर आ गए जिससे जल स्तर बढ़ा।

नदी नाले उफान पर, बढ़ा जलस्तर 

मंगलवार को सुबह से ही झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर तक चलता रहा!तहसील क्षेत्र के नदी व नाले उफान पर आ गए।स्लीमनाबाद की जीवनदायिनी कटनी नदी मैं भी जल स्तर बढ़ा ।

वर्षा से घर जल मग्न, लोग हुए परेशान

मंगलवार को हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। बारिश से ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद मैं अव्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई।ग्राम पंचायत के वार्डो मैं बारिश काल पूर्व नालियों की साफ सफाई न कराने से गालियां जलमग्न हो गई।स्लीमनाबाद के वार्ड नं.11 मैं पूरा मार्ग जल निकासी न होने से जलमग्न हो गया।वही स्लीमनाबाद मुख्य तिराहा मैं भी यही हाल रहा।वही बारिश काल मे विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित हुई।ग्रामीण अंचलों मैं जगह जगह फाल्ट आ जाने से विद्युत व्यवस्था आपूर्ति ठप्प रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें