डॉ भीमराव अम्बेडकर का संविधान निर्माण और देश की आजादी मैं है महत्वपूर्ण योगदान-प्रणय पांडेय

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ;भारत के संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 136 जयंती बहोरीबंद विकासखंड मे धूमधाम से मनाई गईं!विकासखंड की सभी 79 ग्राम पंचायतों मै कार्यक्रम आयोजित हुआ!रुपनाथ धाम मै आयोजित कार्यक्रम मै विधायक प्रणय पांडेय शामिल हुए !
जहाँ बहोरीबंद से रुपनाथ धाम तक भव्य रैली निकाली गईं!
विधायक प्रणय पांडेय के द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की!
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि
भारत के इतिहास मै जन्मे कई सारे महा पुरुषो में से एक बड़ा नाम हैं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का जिन्होंने
समाज, शिक्षा, राजनीति ओर न्याय व्यवस्था की दिशा मै कई बदलाव किये “डॉ भीमराव अम्बेडकर ऐसे ही एक महान विचारक, समाज सुधारक ओर संविधान निर्माता थे, जिनका जन्म 14अप्रेल 1891 को हुआ था!सामाजिक बुराईयों के प्रति हमें संकल्पित होकर काम करना होगा। हम अच्छा समाज तभी बना पायेंगे, जब किसी भी प्रकार का भेदभाव या छूआछूत नहीं हो।समरसता भाषण से नहीं, आचरण से आयेगी। इसके लिए मैदानी स्तर पर कार्य करना होगा।
संविधान निर्माण और देश की आजादी में डॉ. अम्बेडकर का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। विश्व का सबसे अच्छा संविधान एवं लोकतंत्र भारत का है।

विधायक ने किया भूमिपूजन 

रुपनाथ धाम मै आयोजित कार्यक्रम मै ही विधायक प्रणय पांडेय ने 15 लाख रूपये की लागत राशि से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया ओर सामुदायिक भवन का नामकरण संत रविदास के नाम पर करने की घोषणा की गईं!इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष सोनम राजेश चौधरी, सरपंच नरेंद्र सैनी, मंगीलाल चौधरी सहित बड़ी संख्या मै लोगों की उपस्थिति रही!

भीमराव अम्बेडकर के नाम पर होगा रीठी बस स्टेंड नवनिर्मित भवन का नामकरण 

बहोरीबंद मै आयोजित कार्यक्रम के बाद विधायक प्रणय पांडेय रीठी मै आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए!
जहाँ विधायक ने क्षेत्रवासियों की मांग पर बस स्टैंड के नव निर्मित भवन का नाम भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की घोषणा की!विधायक ने कहा कि यह निर्णय बाबा साहेब के विचारों, उनके संघर्ष और सामाजिक समरसता के प्रति उनके योगदान को सम्मान देने का एक छोटा सा प्रयास है।उनका जीवन हमें समानता, न्याय और अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें