स्लीमनाबाद मे आयोजित किया गया पोषण जागरूकता कार्यक्रम

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– महिला एवं बाल विकास विभाग एकीकृत परियोजना बहोरीबंद मे पोषण पखवाडा अभियान चल रहा हैं!जिसके तहत पोषण संबंधी जागरूकता के लिए गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं!बुधवार को स्लीमनाबाद आँगनबाड़ी केंद्र मे पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया!जहाँ श्रीअन्न एवं स्थानीय स्तर पर पोषक तत्वों से भरपूर अनाजो एवं सब्जियों से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गईं!जहाँ स्वच्छता,  स्वास्थ्य के  फायदे के बारे मे बतलाया गया ओर हाथ धुलाई कार्यक्रम हुआ!पर्यवेक्षक पुष्पा आरख के द्वारा महिलाओं को पोषण से संबंधित जानकारी दी गईं!
पर्यवेक्षक ने कहा कि बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित पोषक तत्व खाने चाहिए। इससे बच्चा स्वस्थ और रोगों से दूर रहेगा। इसलिए खाने में प्रतिदिन पोषक तत्व घर में जरूर खिलाएं। आगनवाड़ी पहुँची महिलाओं और बच्चों का वजन भी किया गया। उनकी जांच की गई। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।महिलाओं को उनके बच्चों की वृद्धि ,निगरानी और विकास के बारे में समझाया गया।पोषण युक्त खाद्य पदार्थों को एकत्रित कर पोषण मटका तैयार किया गया।

खून की कमी से होती है एनीमिया बीमारी

पर्यवेक्षक पुष्पा आरख ने स्वस्थ्य माता-स्वस्थ्य शिशु पर पोषण संवाद किया!जहाँ बच्चों मे मोटापे को दूर करने के लिए स्वास्थ्य जीवन शैली अपनाने पर बल दिया गया!
पर्यवेक्षक ने कहा कि उच्च खतरे वाली गर्भवती महिलाओं की पोषण स्वास्थ्य की सतत निगरानी हेतु गृह भेंट कार्यक्रम चल रहा हैं!साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को नकराने एवं आँगनबाड़ी केंद्र के आसपास के प्लास्टिक कचरा को एकत्र कर साफ-सफाई संबंधित गतिविधि पर प्रकाश डाला गया!साथ ही एनीमिया के संबंध मे जागरूकता संदेश दिया गया!कहा कि खून की कमी से एनीमिया की बीमारी होती है।
पोषण पखवाडा के साथ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओ को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया!
इस दौरान आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सोनू दुबे, अनीता शर्मा सहित महिलाओं की उपस्थिति रही!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें