gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

जिला पंचायत सीईओ ने पौधारोपण के लिये किया स्थल का निरीक्षण 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्यावरण संरक्षण के लिये एक अभिनव अभियान शुरू किया है। जिसे पौधारोपण के लिये ”एक पेड़ मॉ के नाम” अभियान नाम दिया गया है। इसके अंतर्गत 28 जून पौधारोपण विषय पर मानस भवन में आयोजित कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों द्वारा बताई गई पौधारोपण की तकनीक, परमाकल्चर एवं फूड फॉरेस्ट को धरातल पर उतारने के बारे में विस्‍तार से बताया गया था। जिला पंचायत की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति जयति सिंह द्वारा 01 जुलाई को जनपद पंचायत जबलपुर अंतर्गत विभिन्‍न ग्रामों का भ्रमण के दौरान पौधारोपण के लिये स्थल का निरीक्षण किया गया तथा आवश्‍यक निर्देश दिए गए। उन्‍होंने पौधारोपण विषय पर आयोजित उक्त कार्यशाला में बताए गए फूड फॉरेस्ट की तर्ज पर ग्राम पंचायत बल्हवारा के ग्राम जमुनिया में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से पौधारोपण किए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कहा कि फूड फॉरेस्ट में मूल पौधारोपण के साथ बीच-बीच में छोटे-छोटे फलदार पौधे लगाए जावे। ग्राम पंचायत पड़वार एवं सिहोरा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से पौधारोपण कराने को कहा। पौधारोपण में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करने और सी.पी.टी. कार्य मनरेगा से किए जाने के निर्देश दिए, जिससे पशु पौधारोपण स्थल में प्रवेश न कर सकें। साथ ही बॉयो फेंसिंग किए जाने के लिये भी निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत सिलुआ पड़रिया में परमाकल्चर पद्यति से पौधारोपण किए जाने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत मुकुनवारा में वन विभाग एवं मनरेगा के अभिसरण से पौधारोपण किए जाने के निर्देश दिए गए। फूड फॉरेस्ट बनाने से फॉरेस्ट विकसित होने के साथ-साथ फलदार पौधों का पौधारोपण किया जावेगा। जिससे ग्रामीणजनों की आजीविका सुदृढ़ होगी एवं पौधारोपण का संरक्षण एवं संधारण होगा।

 

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें