सिहोरा का चौपड़ा जलाशय अपनी दुर्दशा पर बहा रहा आसू

जबलपुर:बाहर से रंग रोगन और अंदर गंदा पानी हलाकि रंगरोगन के रंग में भी गंदगी होती जा रही है,आज हम बात कर रहे हैं सिहोरा शहर के एक मात्र राष्ट्रीय जल संवर्धन पुरूस्कार प्राप्त जलाशय की जो की सिहोरा के वार्ड नंबर 6 में स्थित है और आज यह चौपड़ा जलाशय अपनी दुर्दशा पर खुद आसू बहा रहा है।स्थानीय नागरिकों का आरोप हैं की जल गंगा सवंर्धन के तहत नगर पालिका द्वारा लगभग एक दो माह पूर्व इस जलाशय की सफाई करवाई गई थी तो ऐसे में सवाल उठता है की जलाशय के अंदर गंदगी कैसे हो गई ? तो वहीं नगर पालिका सिहोरा ने नागरिकों से अपील की है की जलाशय में कचरा न फेंके और जलाशय को स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें ।
सफाई व्यवस्था पर सवाल ?
वहीं जल गंगा सवंर्धन के तहत लगभग एक माह पूर्व नगर पालिका सिहोरा द्वारा चोपड़ा जलाशय सहित अन्य जलाशयों की भी सफाई की करवाई गई थी लेकिन एक माह बाद चोपड़ा जलाशय के अंदर गन्दगी बजबजा रही है,अब ऐसे में सवाल उठना लाजमी हो जाता है की क्या नगर पालिका द्वारा चोपड़ा जलाशय की सफाई ठीक से नहीँ करवाई गई क्या ?
इनका कहना है,नगर पालिका द्वारा जल्द ही सफाई करवाई जायेगी लेकिन वहां के स्थानीय लोग भी इसी जलाशय में कचरा फेंक कर गन्दगी फैलाते हैं, तो क्या नागरिकों का कोई कर्तव्य नहीं बनता जलाशय की साफ सफाई में,हम सभी नागरिकों से अपील करते है की जलाशय में कचरा न फेंके सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें ।
नमन श्रीवास्तव उपयंत्री नगर पालिका सिहोरा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















