नया समाचार

40 हजार रुपये की घूस लेते हुए उपयंत्री और उसका सहायक गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर: उपयंत्री और उसके सहायक को लोकायुक्त ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।मामला नगर पालिका परिषद पनागर का है जहाँ पर फिक्स डिपॉजिट राशि देने की एवज में रिश्व्त की मांग जा रही थी।

यह है मामला 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक राजेन्द्र सतनामी नगर पालिका परिषद पनागर में ठेकेदारी का कार्य करता है । जिसे 24-25 में स्वास्थ शाखा में कीटनाशक सामग्री प्रदाय करने का टेंडर मिला था, टेंडर की कुल कीमत 9,75,000/- रुपए थी,कीटनाशक सप्लाई करने के बाद पूर्व में प्रथम क़िस्त के रूप में 90,000/- रुपये तथा द्वितीय क़िस्त 64066/- रुपए आवेदक को प्राप्त हो चुके थे। राशि के भुगतान उपरांत कमीशन के रूप में एवम 48,000 फिक्स डिपॉजिट जो कार्यालय में जमा थे, उसको भुगतान करने के एवज में आरोपियों द्वारा 50000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त अंजू पटले जबलपुर को की थी। शिकायत सत्यापन के दौरान अनावेदक आवेदक से ₹40000 की रिश्वत राशि लेने तैयार हुए ।आज 7 जुलाई को आरोपी शुभम जैन उपयंत्री को 40 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया तथा इसके सहायक दैनिक वेतन भोगि कर्मचारी अभिलाष रजक भी इस कार्य में बराबर सहयोग कर रहा था । दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,1213(1)B, 13(2) एवं 61 बीएनएस के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।वहीँ  ट्रेप दल में निरीक्षक जितेंद्र यादव,निरीक्षक बृज मोहन नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें