स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ संपन्न

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :  स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद में सत्र 2026-27 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत नव प्रवेशित छात्र -छात्राओं का पुष्प -गुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया गया!कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय के द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम, संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान छात्रवृति योजनाओं की जानकारी के साथ ही महाविद्यालय के पुस्तकालय तथा विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया गया।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ शैलेन्द्र जाट द्वारा शासन से संचालित विभिन्न छात्रवृति योजनाओं, स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना, राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पचहत्तर प्रतिशत उपस्थिति एवं सीसीई.प्रोजेक्ट, अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई।डॉ किरण खरादी ने दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शिक्षकों से परिचित कराया तथा महाविद्यालय में प्राप्त विभिन्न प्रकार की सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कैरियर मार्गदर्शन, प्लेसमेंट एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। दीक्षारंभ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वरिष्ठ छात्रों एवं पूर्व छात्रों के अनुभवों का लाभ प्राप्त हुआ।वही ग्रंथपाल डॉ अनिल शाक्य ने पुस्तकालय के नियम एवं पुस्तक इत्यादि के विषय मैं नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को जानकारी दी!डॉ पूनम पांडेय महिलाओ के यौन उत्पीड़न ओर उससे संबंधित विभिन्न क़ानून के प्रावधानो पर विस्तृत चर्चा की!वहीं अंजना पांडेय के द्वारा शासन द्वारा संचालित योजनाएँ जैसे गाँव क बेटी योजना,मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना, मु  मेधावी छात्रवृत्ति योजना के बारे मैं छात्र -छात्राओं को अवगत कराया गया।इस दौरान प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय, डॉ किरण खरादी, डॉ पूनम पांडेय, डॉ कमला पटेल,आशुतोष सोनी, राजेश कुमार कुशवाहा, मनोरमा चौधरी, सपना द्विवेदी सहित महाविद्यालय स्टॉफ, स्वयंसेवक, अन्य विद्यार्थी एवं पूर्व छात्र उपस्थिति रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें