देवी मंदिरों व पंडालो मैं उमड़ी भक्तो की भीड़,माँ सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर की गई सुख समृद्धि की कामना
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद- शक्ति की उपासना का पर्व शारदेय नवरात्र की नो दिनों तक स्लीमनाबाद तहसील क्षेत्र मे धूम रही।देवी मन्दिरो से लेकर पंडालों तक भक्तिमय धार्मिक वातावरण बना रहा।शारदेय नवरात्र का शुक्रवार को नवमी के दिन समापन हुआ ,शारदेय नवरात्र की नवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की गई।पसुबह से ही मातारानी के दर्शन के लिए भक्त देवी मंदिरों मैं पहुँचे ।मातारानी को जल अर्पित कर मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई।वही दुर्गा पंडालों मैं भी विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।दूर्गा प्रतिमाओं को शनिवार को विदाई दी जाएगी,नवमी पर बहोरीबंद के प्रसिद्ध तिंगवा स्थित शारदा मंदिर अपार जनसैलाब उमड़ा।लोगो ने पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।वही अपनी मन्नतों को लेकर दंडे भरी गई।
मातारानी को अर्पित किए गए 56 भोग-
महाष्टमी पर स्लीमनाबाद नगर महारानी शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति के तत्वाधान मैं मातारानी को 56 भोग अर्पित किए गए।साथ ही नवमी पर देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालो पर हवन पूर्णाहुति हुई।साथ ही कन्या पूजन कर कन्या भोज के साथ विशाल भंडारा आयोजित हुआ।बाल कलाकारों के द्वारा गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।
महाआरती कर की गई विश्व कल्याण की कल्याण–
शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर स्लीमनाबाद स्थित सिंहवाहिनी मंदिर व स्लीमनाबाद तिराहा मैं विराजित दुर्गा पंडाल मे महाष्टमी पर महाआरती का आयोजन किया गया।
महाआरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई।इसके बाद बाल कलाकारों के द्वारा देवी गीतों पर नृत्य व गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई।