पीएम श्री एवं सांदीपनि विद्यालयों में चल रहे विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,पीएम श्री एवं सांदीपनि विद्यालयों में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा हेतु आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा अधिकारी, भवन  विकास निगम के अधिकारी, जिले के समस्त सांदीपनि विद्यालयों एवं पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्य तथा संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सांदीपनि एवं पीएम श्री विद्यालयों में संचालित निर्माण कार्यों एवं अधूरे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्कूल भवनों के निर्माण, खेल मैदान, कक्षाओं में विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था, नल एवं विद्युत फिटिंग, शौचालयों, वाटर हार्वेस्टिंग, मिड-डे मील व्यवस्था, रैम्प, सीढ़ियों में रेलिंग सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय-सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण एवं विकास कार्यों में विलंब होने पर ठेकेदारों पर अर्थदंड अधिरोपित करने के निर्देश दिये।कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिन विद्यालयों के प्रशासनिक कार्य लंबित हैं, उन्हें भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा भी बैठक में की।श्री सिंह ने प्राचार्यों को निर्देश दिए कि दसवीं से ग्यारहवीं तथा कक्षा आठवी से नवमी में शतप्रतिशत बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केंद्रों से निकले सभी बच्चों का कक्षा एक में इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।बैठक में सांदीपनि एवं पीएम श्री विद्यालयों के प्राचार्यों ने अपने-अपने विद्यालयों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। पनागर के प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे। कुंडम की प्राचार्य ने बताया कि कुछ दस्तावेजी कार्य लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाएगा। साथ ही 300 बेड क्षमता वाले छात्रावास का निर्माण भी प्रगति पर है।मझौली के प्राचार्य ने जानकारी दी कि विद्यालय भवन अगस्त माह में हैंडओवर किया जा चुका है तथा फुटबॉल ग्राउंड, आरओ एवं सीसीटीवी कैमरों का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। शहपुरा से आए प्राचार्य ने बताया कि कुछ कक्ष तैयार हो चुके हैं तथा शेष कक्षों का निर्माण 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाएगा।कलेक्टर श्री सिंह ने सांदीपनि विद्यालय मेडिकल कॉलेज एवं करौंदीग्राम के निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।बैठक में पीएमश्री योजना अंतर्गत संचालित विद्यालयों की भी समीक्षा की गई। इस दौरान स्कूल भवनों की नल एवं विद्युत फिटिंग, रैंप, टाइल्स, रंगाई-पुताई सहित अन्य निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें