बहनोई पर चोरी के प्रयास का आरोप,सोर मचाने पर दबाया गला

जबलपुर :छोटी बहन के पति पर बड़ी बहन ने चोरी के प्रयास का आरोप लगाते हुए बहनोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।इतना ही नहीँ पकड़े जाने पर मुँह और गला दबाते हुए जान से मारने के भी आरोप लगे हैं,वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
मामला थाना सिहोरा का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 1-7-26 को श्रीमति शशि पटेल उम्र 52 वषर् निवासी ग्राम लाहौद ने लिखित शिकायत की कि दिनांक 30-6-26 की रात लगभग 10 बजे उसकी छोटी बहन रेखा पटेल का पति रामबरन पटेल निवासी बटरंगी का अपने लड़के अमित पटैल के साथ टेªक्टर मे उड़द,मूंग बेचने खितौला मंडी आया था उसी टेªक्टर में उसका बेटा सौरभ पटेल ने अपने घर का उड़द मंूग भी लोड किया था इसके बाद सौरभ एवं रामबरण का लड़का अमित उड़द मंूग बेचने टेªक्टर लेकर खितौला मंडी चले गये थे उसका बहनोई रामबरन पटेल उसके घर पर ही रूका था रामबरन पटैल खाना खाने के बाद वही परछी में लेट गया था वह अपने कमरे में जाकर सोने लगी कुछ देर बाद रात लगभग 12-30 बजे रामबरन उसके कमरे में रखी आलमारी चोरी करने के लिये खोलने की कोशिश करने लगा, उसकी नींद खुल गई उसने चिल्लाई तो रामबरन उसका मुंह व गला दबाने लगा बोला हल्ला करोगी तो जान से खत्म कर दंूगा, उसने रामबरन को धक्का देकर कमरे के बाहर निकलकर दरवाजा अंदर से बंद कर ली तथा उसके लड़के सौरभ को घटना की बात बतायी, रामबरन पटेल वहां से भाग गया।वहीं रिपोटर् पर धारा 305(ए), 62, 115(2), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















