शादियों के बचे हुए खाना खाने से हो रही पशुओं की मौत

इस ख़बर को शेयर करें

पवन यादव :शादियों का सीजन चल रहा है अक्सर शादियों वाले घरों में लोग बचा हुआ खाना यूं ही फेंक देते हैं,जिसे खाकर असमय ही पशुओं की मौत हो रही है।बताया जा रहा है की विगत दो तीन दिनों के अंदर सिहोरा के जेल रोड़ में एक दो गायों की असमय ही मौत हो गई,लोगों का कहना है की शादियों का बचा हुआ खाना खाने के बाद उनका पेट फूल गया और गाय की मौत हो गई।नगर के जागरूक नागरिकों ने लोगों से अपील की है की शादियों का बचा हुआ खाना ऐसे यूं ही न फेंके नहीं तो और भी जानवर खराब खाना खाकर बीमार हो सकते हैं और उनकी असमय मौत हो सकती है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

वहीँ इस सबंध में पशु चिकित्सा अधिकारी सिहोरा डॉक्टर संजय शर्मा का कहना है की ये बात सही है की शादी पार्टी का बचा हुआ खाना खाने की बजह से पशुओ की मौत हो सकती है क्योंकि एक तो शादी पार्टी का बचा हुआ खाना जो लोग फेंक देते हैं वैसे भी खराब हो जाता है तो वहीं पशु उस खाने को जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिसके कारण गैस की बजह से उनका पेट फूल जाता है और ज्यादातर पशुओं की मौत हो जाती है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें