प्रचंड गर्मी के बीच पानी कम हवा ज्यादा फेंक रहे हैंडपंप

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/मझोली: मझौली  जनपद की ग्राम पंचायत तलाड़ में ज्यादातर हैंडपंप पानी की जगह हवा उगल रहे हैं,आरोप है की ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर कई बार सरपँच से बात की लेकिन सरपँच सुनने को तैयार नहीँ है।तो वहीं ग्राम सरपँच का कहना तूफान के कारण तीन चार दिन वाटर सप्लाई बाधित हुई थी हेंडपम्प सुधार के लिए पीएचई से बात हुई है, नल से निकलने वाले पानी की निकासी लोगों ने बन्द कर दी है इसीलिए गंदगी जमा हो रही है।

प्रचंड गर्मी के बीच पानी की समस्या 

ग्रामीणों में धर्मेश यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया की वे सभी ग्राम तलाड़ वार्ड नंबर 4 के निवासी हैं उनके वार्ड में 300 घर है,लेकिन तीन चार दिनों से वाटर सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीण मोहल्ले के एकमात्र हैंडपंप पर आश्रित हो गए है जो कि पानी कम हवा ज्यादा फेकता है, इस बात की जानकारी जब सरपंच को दी गई तो सरपंच ने उनकी सुनी अनसुनी कर दी,हलाकि वार्ड में वाटर सप्लाई भी है लेकिन तीन चार दिन से वाटर सप्लाई भी ठप्प पड़ी थी, वैसे भी ग्रामीणों की आरोप है की पंचायत द्धारा  हैंडपंप के अगल बगल साफ सफाई नहीँ करवाई जाती जिसके चलते नल के इर्द गिर्द गंदगी जमा हो गई है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें