समयावधि के भीतर पूरे किये जायें सभी कार्य – कलेक्टर

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने महाधिवक्ता कार्यालय भवन सहित पुनर्घनत्वीकरण योजना के सीएलपी मद अंतर्गत जिले में चल रहे सभी निर्माण कार्यो में गति लाने के निर्देश गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर श्री सिंह आज बुधवार को आयोजित बैठक में मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई इस बैठक में जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन यंत्री सुनील उपाध्याय भी मौजूद थे।कलेक्टर ने बैठक में पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत गृह निर्माण मंडल द्वारा निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने महाधिवक्ता कार्यालय के नये भवन का निर्माण कार्य जून माह के अंत तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश देते हुये कहा कि जल्दी ही वे स्वयं महाधिवक्ता कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। श्री सिंह ने जिला अस्पताल की ओपीडी जिला पंचायत के नये भवन के रुके निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने तथा तय समयावधि के भीतर इन्हें पूरा करने की हिदायत भी गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों को दी। बैठक में कमिश्नर कार्यालय भवन, मॉडल स्कूल में क्लास रूम, स्पोर्ट्स हॉल एवं मीटिंग हॉल, शासकीय कन्या शाला ब्यौहारबाग में क्लास रूम, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला, कलेक्टर कार्यालय में रिनोवेशन के कार्य तथा नयागांव, पनागर एवं सिहोरा में राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिये बनाये जा रहे आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति का ब्यौरा कलेक्टर श्री सिंह ने लिया। उन्होंने कटंगी में पदस्थ राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिये आवासों के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की, वहीं पौडा में पदस्थ अमले के लिये सिहोरा में आवासों के निर्माण के निर्देश बैठक में दिये।बैठक में गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि पुनर्घनत्वीकरण योजना के तहत कम्पलसरी लेंड पार्सल (सीएलपी) मद से सिविल लाइन स्थित बर्न स्टेंडर्ड कम्पनी की 35 हजार 850 वर्ग मीटर भूमि की नीलामी से प्राप्त हुई राशि से जिले में 16 निर्माण कार्य प्रारंभ किये गये हैं। इनमें से महाधिवक्ता कार्यालय भवन के स्ट्रक्चर का कार्य पूरा किया जा चुका है। अब केवल फिनिशिंग का कार्य शेष रह गया है। इसी प्रकार कुंडम में तहसील कार्यालय भवन एवं स्टाफ क्वार्टर्स का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। मॉडल स्कूल में आठ कक्षों एवं मीटिंग और स्पोर्ट्स हॉल का कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि, नयागांव में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये आवास निर्माण का 80 फीसदी कार्य पूरा हो गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















