योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि मानसिक एकाग्रता आत्मविश्वास एवं अनुशासन का करता है विकास

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – योग अब केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन ओर बेहतर एकाग्रता की जीवनशैली बनता जा रहा है!इसी संदेश क़े साथ स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मै जिला स्तरीय पुरुष योग प्रतियोगिता सोमवार को आयोजित हुई!
प्रतियोगिता प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय की मौजूदगी ओर क्रीड़ा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र जाट क़े संयोजन मै आयोजित हुई!
प्रतियोगिता मै पांच टीमों ने भाग लिया!

स्लीमनाबाद महाविद्यालय ने हासिल ने किया प्रथम स्थान 

प्रतियोगिता की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजन अर्चना व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया!पुरुष योग प्रतियोगिता मै स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, स्लीमनाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में बड़वारा महाविद्यालय की टीम द्वितीय एवं बरही महाविद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही। स्लीमनाबाद महाविद्यालय के छात्रों  ऋषभ, लक्ष्मण एवं मोहित ने अपनी योग प्रतिभा, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरिता पाण्डेय ने छात्रों को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह जाट ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास एवं अनुशासन का भी विकास करता है। विद्यार्थियों को खेलकूद एवं योग संबंधी गतिविधियों में निरंतर सहभागिता करनी चाहिए।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने छात्र को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें