प्रेमी जोड़े के बैग में गांजा रखने की कथित धमकी,टीआई सतीश तिवारी निलंबित

मध्यप्रदेश के सिवनी से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं,जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है,
एक ऐसा गुप्त कैमरा, जिसने पूरी कहानी रिकॉर्ड कर ली।
मामला सिवनी के होटल सिद्धार्थ का है जहाँ पर 75 सेकंड का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। रिकॉर्डिंग में बालिग प्रेमी जोड़े के बैग में गांजा रखने की कथित धमकी सुनाई दे रही है। मामला सामने आते ही टीआई सतीश तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।
50 हजार की मांग, होटल संचालक ने लगाया आरोप
होटल मालिक संजय सनोडिया का आरोप है कि पुलिस अधिकारी उनसे हर महीने 50 हजार रुपये मांग रहे थे। अक्टूबर में उन्होंने टीआई सतीश तिवारी को 20 हजार रुपये देने का दावा भी किया है। इसके बावजूद पूरी रकम की मांग जारी रही। संचालक के मुताबिक, 7 से 9 अक्टूबर के बीच लगातार तीन दिन होटल में पुलिस ने दबिश दी। आरोप है कि पुलिसकर्मी सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ ले जाते थे। इसके बाद उन्होंने दूसरा गुप्त कैमरा लगवाया, जिसकी रिकॉर्डिंग अब सामने आई है।
प्रेमी जोड़े के बैग में गांजा रखने की बात
वीडियो में एएसपी दीपक मिश्रा, सीएसपी चंचलेश मरकाम और टीआई सतीश तिवारी होटल के रिसेप्शन पर दिखाई देते हैं। बातचीत के दौरान टीआई जोड़े के बालिग होने और शादी करने की इच्छा की बात कहते हैं। इसके बाद युवती से उसके पिता को फोन लगाने के लिए कहा जाता है। युवती के इनकार पर एएसपी कथित तौर पर लड़के के बैग में गांजा रखने की बात कहते सुनाई देते हैं। यही संवाद अब पूरे विवाद का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया है।
अब जांच में इन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे
क्या होटल संचालक से हर महीने 50 हजार रुपये मांगे गए?
वायरल रिकॉर्डिंग में बातचीत की पूरी परिस्थितियां क्या थीं?
बालिग जोड़े को कथित धमकी देने में किसकी क्या भूमिका थी?
टीआई पर कार्रवाई, वरिष्ठ अफसर जांच के घेरे में
वीडियो सार्वजनिक होने के बाद एसपी कृष्ण लालचंदानी ने टीआई सतीश तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। एएसपी दीपक मिश्रा और सीएसपी चंचलेश मरकाम की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच शुरू की गई है। होटल संचालक ने किराएदार यश मेश्राम के साथ मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















