गोसलपुर में लाइनमैन के साथ लूट,रुपये,मोबाईल,मोटरसाइकिल लेकर आरोपी फरार 

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर :मोटरसाइकिल से आ रहे लाइनमैन को पहले एक आरोपी युवक ने हाथ देकर रोका फिर चाकू दिखाकर उसके साथ लूट की, लाइनमैन के विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया उसी दौरान आरोपी के और साथी आ गए,आरोपियों ने लाइनमैन से रुपये, मोबाइल ,मोटरसाइकिल लूटी और फरार हो गए।

यह है मामला 

मामला थाना गोसलपुर का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनंाक 17-6-26 की सुबह अजीत कुमार पटेल उम्र 32 वषर् निवासी ग्राम मोहला ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह गोसलपुर पावर हाउस में प्राईवेट लाईनमेन का कायर् करता है दिनंाक 16-6-26 को रात लगभग 9 बजे ग्राम मुस्करा में लाईट ठीक करने के बाद अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेड सी 9637 से मुस्करा से गोसलपुर वापस आ रहा था रात लगभग 11-30 बजे एनएच 30 से लगभग 200 मीटर पहले पहॅुचा तभी एक युवक जिसकी उम्र 20-22 वषर् का हाथ से इशारा करके रोका, वह रूका तो उक्त युवक चाकू निकालकर बोला पैसे निकाल और उसकी कपड़े की उपर की जेब में रखे 1200 रूपये, उसका मोबाइल निकाल लिया उसने रोका तो चाकू से हमलाकर उसके दाहिने भुजा में चाोट पहॅुचा दी उसी समय उक्त युवक के 2-3 साथी उसकी तरफ आये, वह गाड़ी छोड़कर भागने लगा तो उसे पुनः चाकू मारकर कमर में चोट पहॅुचा दी तथा उसकी मोटर सायकल भी लेकर भाग गये, अंधेरा होने से वह ठीक से नहीं देख पाया वह डरकर खेतों तरफ भाग गया था उन लोगों की 2-3 मोटर सायकल जाते दिखीं थीं वह खेत में बेहोश हो गया था लगभग 2-3 घंटे बाद उसे होश आया था पैदल हाईवे में राजेश यादव की टायर पंचर दुकान पर आया था।वहीं रिपोटर् पर धारा 309(4), 126(2), 118(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें