सिहोरा विधानसभा के पांच कलस्‍टरों में अधिकारियों का दल करेगा भ्रमण

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,राज्य शासन के निर्देशानुसार आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में चलाये जा रहे मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शुक्रवार 21 अगस्‍त को अधिकारियों के दल विधानसभा क्षेत्र सिहोरा के विभिन्‍न क्षेत्रों का भ्रमण करेंगें तथा योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्‍याओं का मौके पर ही निराकरण करेंगे।मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 21 अगस्‍त को कलस्‍टरवार गठित अभियान दल सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र सिहोरा के अंतर्गत गोसलपुर, गांधीग्राम, फनवानी एवं मझगवां क्षेत्र तथा नगर पालिका सिहोरा का भ्रमण करेंगे। क्षेत्र भ्रमण के बाद नगर पालिका सिहोरा के सभाकक्ष में दोपहर 3 से 4 बजे तक उद्यम संवाद तथा शाम 4 से 5 बजे तक समाधान संवाद का आयोजन होगा।शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य को लेकर संचालित किये जा रहे छह माह के मुख्यमंत्री जन-विश्‍वास अभियान के अंतर्गत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण एवं जन संवाद के लिए विकासखंड एवं कलस्‍टरवार दलों के गठन के अलावा जिला स्‍तर के अधिकारियों के भी पांच अलग-अलग दल गठित किये गये हैं। इनमें एक दल का नेतृत्‍व कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह करेंगे, जबकि दूसरा दल जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत के नेतृत्‍व में गठित किया गया है। शेष तीन दलों की कमान अपर कलेक्‍टरों को सौंपी गई है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें