जबलपुर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं आशा मुकेश गोंटिया 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :संतोष वरकड़े के विधायक बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था,जिसके चलते आज  जिला पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष के रिक्त पद के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत सदस्यों का सम्मिलन हुआ।जिसमें जिला पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष पद पर श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।श्रीमती आशा गोंटिया को निर्वाचित अध्यक्ष पद का कलेक्टर द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

एक बार फिर भाजपा का कब्जा

वहीं भाजपा की आशा मुकेश गोंटिया को निर्विरोध जबलपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया है।वहीँ  कांग्रेस ने इस बार किसी भी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा था। गौरतलब है की भाजपा के जिला पंचायत सदस्य 13 थे जबकि कांग्रेस के 04 सदस्य थे। यही कारण हो सकता है कि कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा।वहीँ  जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पहली बार ऐसा मौका है जब निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें