विद्युत अमले ने चलाया राजस्व वसूली अभियान, बकायादार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति की गई बंद

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – बहोरीबंद वितरण केन्द्र मे माह नवंबर 2026 के राजस्व संग्रहण लक्ष्य 288 लाख की पूर्ति हेतु 5 विशेष टीमें विभिन्न वितरण केंद्रों में विद्युत अमले ने वसूली अभियान चलाया!जिसमें 63 न.कृषि अस्थाई कनेक्शनों की चेकिंग 27 न. 2.24 लाख टी.सी. कनेक्शन मौके पर जमा कराई गयी एवं बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शनों को अस्थाई रूप से डिस्कनेक्शन करने की कार्रवाई की जा रही हैं। बहोरीबंद विद्युत वितरण केन्द्र के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सैयाम ने बताया कि क्षेत्र में 50% से अधिक बकायादार उपभोक्ताओं वाले ग्रामों की विद्युत ट्रांसफार्मर आपूर्ति बंद की जा रही है।वहीं क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि अपनी बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें एवं शासन के कार्यों में सहयोग प्रदान करें और जिससे संभावित कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। फिलहाल क्षेत्र में विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकायादारों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर की जा रही है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















