गुरुकुल के विद्यार्थी का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन

इस ख़बर को शेयर करें

 

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा ; श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित सन्त श्री आशारामजी गुरुकुल के विद्यार्थी केशव केसरी पिता संजय केसरी बिहार का राष्ट्रीय दौड़ प्रतियोगिता में चयन हुआ है । इस प्रतियोगिता का आयोजन स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा शिवपुरी में सम्पन्न होने जा रहा है ।इसके पूर्व राज्य स्तर प्रतियोगिता भी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मप्र स्कूली शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्पोर्ट्स मैदान शिवपुरी में ही स्म्प्पन हुआ था । इस अवसर पर गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ने बताया कि इसके पूर्व भी ऐसे कई अनगिनित विधार्थी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता जीतकर जिले को गौरान्वित किया है । आध्यात्मिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के कारण विद्यार्थियों की योग्यता में निखार आता है । इसी कारण यहाँ प्रतिवर्ष दाखिलों की भीड़ रहती हैं। यहाँ देश के 24 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं । इस प्रकार की उच्च स्तरीय शिक्षा के कारण ही गुरुकुल की पहचान पूरे विश्व मे आंकी जाती हैं । इस विद्यार्थी ने जिला नहीं प्रदेश नहीं अपितु बिहार राज्य का भी गौरव बढ़ाया है । इस खुशी के अवसर पर खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ,प्रबंधक डॉ. सुशील सिंह परिहार , प्रचार्या श्रीमती पूजा आम्रवंशी ,गुरुकुल के प्रभारी सोमनाथ पवार आदि ने शुभाशीष प्रदान किया ।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें