प्रतिदिन करें एक हजार रजिस्ट्री,समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए ये निर्देश

जबलपुर,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने विगत दिवस सुबह आयोजित बैठक में स्वामित्व योजना एवं सीएम हेल्पलाइन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत की जा रही रजिस्ट्री की प्रगति तथा सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की अनुविभागवार स्थिति की जानकारी ली।कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को स्वामित्व योजना के तहत प्रतिदिन एक हजार रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप रजिस्ट्री का कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए।उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में गंभीरता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को जबलपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















