आईटीआई का निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने ड्रोन तकनीशियन,फैशन टेक्नोलॉजी और मैकेनिक मोटर व्हीकल लैब का लिया जायजा

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जबलपुर प्रवास पर आये प्रदेश के मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जबलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय, नगर निगम आयुक्‍त अग्रिम कुमार, संयुक्‍त संचालक कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा डॉ. अर्पित शुक्ला भी उनके साथ थे।निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव श्री वर्णवाल ने संस्‍थान में संचालित ड्रोन तकनीशियन, फैशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिक मोटर व्हीकल, जेरियाट्रिक ओल्‍ड एज केयर ट्रेड की कार्यशालाओं एवं लैब का तथा यहां युवाओं को दिए जा रहे प्रायोगिक प्रशिक्षण का अवलोकन किया।

प्रशिक्षार्थियों से सीधा संवाद

इस अवसर पर उन्‍होंने प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनके प्रोजेक्ट्स, उद्योग जगत की जरूरतों के अनुसार सीखे जा रहे कौशलों और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी दक्षता को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने उनका उत्साहवर्धन भी किया।

ट्रेनिंग क्षमता 5 हजार करने के निर्देश

मुख्‍य सचिव श्री वर्णवाल ने निरीक्षण के दौरान संभागीय आईटीआई की मौजूदा प्रशिक्षण क्षमता को बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने महाकौशल अंचल के युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी व व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के लिए इस संस्‍थान में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों के विस्तार की समग्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश मौजूद अधिकारियों को दिये।मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुरूप संभागीय आईटीआई में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किये जायें ताकि शत-प्रतिशत प्रशिक्षार्थियों को कैंपस प्लेसमेंट और स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य अमित आठ्या और संयुक्त संचालक डॉ. अर्पित शुक्ला ने संस्थान की वर्तमान उपलब्धियों एवं भविष्य की रूपरेखा से मुख्य सचिव को अवगत कराया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें