जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं

जबलपुर,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में पहुंचे आमजन की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 171 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें दोबारा आए 60 आवेदन भी शामिल हैं।जनसुनवाई में पहुंची एक दिव्यांग महिला ने कलेक्टर विश्वकर्मा के समक्ष पेंशन संबंधी समस्या रखी। कलेक्टर ने महिला की समस्या सुनकर संबंधित विभाग को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार दिव्यांग स्कूल के विद्यार्थियों सहित अन्य आवेदकों की समस्याओं को भी उन्होंने ध्यानपूर्वक सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचे लोगों से भी अपने कक्ष के बाहर आकर व्यक्तिगत रूप से भी भेंट की। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में आए आवेदनों में नामांतरण, सीमाकंन, कब्जा, बिजली बिल, विद्युत लाइन ठीक करने, संबल अनुग्रह सहायता, निर्माण कार्य रोकने, पेंशन, रोजगार दिलाए जाने, खसरा में नाम सुधार, री ज्वाइनिंग ना होने, टीसी रोकने, धान का भुगतान तथा विभिन्न व्यक्तिगत समस्याओं के आवेदन शामिल थे।जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कक्ष से बाहर लगी बेंच पर साथ बैठकर कलेक्टर ने सुनी व्यथा
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज उस वक्त मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जब कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा अपने कक्ष से बाहर निकलकर एक लाचार बुजुर्ग पिता की फरियाद सुनने पहुंचे। उन्होंने बुजुर्ग को बेंच पर साथ बैठाया और आत्मीयता से उनकी पूरी बात सुनकर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।जयप्रकाश नगर आधारताल निवासी 85 वर्षीय पीड़ित बुजुर्ग अपने पुत्र और बहू द्वारा लगातार की जा रही प्रताड़ना से परेशान होकर न्याय की आस में कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उनका बेटा और बहू उन्हें लगातार मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं तथा उन्हें उनके ही मकान से बेदखल करने की कोशिश की जा रही है।
कलेक्टर ने बेंच पर बैठकर सुनी समस्या
बुजुर्ग की स्थिति और व्यथा को देखते हुए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा औपचारिकताओं को छोड़ स्वयं अपने कक्ष से बाहर आ गए। उन्होंने बरामदे में बेंच पर बुजुर्ग के पास बैठकर बड़ी आत्मीयता और ध्यानपूर्वक उनकी पूरी समस्या सुनी।कलेक्टर ने बुजुर्ग पिता को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है और मामले की जांच कराकर वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















