गांव की नई सरकार के साढ़े चार साल,मझौली की सिमरिया आलासूर औऱ हथलेवा पंचायत भवन के सामने गंदगी तो कहीं गिट्टी के ढेर

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:गांव की सरकार बने हुए लगभग साढ़े चार साल होने को हैं ऐसे में इन साढ़े चार साल में नई सरकार और उनके होनहार सचिवों द्वारा पंचायत भवन और ग्राम पंचायत के विकास को लेकर इन साढ़े चार साल में क्या विकाश किया गया है इसी को लेकर इंडिया पोल खोल द्वारा मुहिम चलाई जा रही है,इसी कड़ी में आज हमारी टीम मझौली जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सिमरिया आलासूर और ग्राम पंचायत हथेलवा पहुँची इस दौरान दोनों ही सिमरिया ग्राम पंचायत  भवन के ठीक सामने साफ सफाई तो छोड़िए गिट्टी का ढेर फैला हुआ मिला तो वहीँ के गेट में ताला लगा था,इसी तरह हथेलवा पंचायत भवन के सामने कचरा ही कचरा नजर आया अब ऐसे में सवाल उठता है की जब पंचायत कर्मी और प्रतिनिधि पंचायत भवन के सामने की ही साफ सफाई नहीं करवा सकते तो ग्राम की सफाई कैसे और कितनी होती होगी इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

पंचायत भवन के सामने नहीँ मिली सफाई

वहीं इस दौरान मझौली तहसील अंतर्गत आने वालीं ग्राम पंचायत सिमरिया आलासूर औऱ हथलेवा पंचायत भवन के सामने ही सफाई व्यवस्था चौपट नजर आई,तो वहीँ ऐसे में अब आप  ग्राम के सफाई अभियान की  कल्पना कर सकते हो,इतना ही नहीं एक तरफ जहां सिमरिया आलासूर के ठीक सामने सिमरिया ग्राम के अंदर जाने वाली सीसी सड़क के परख्च्चे उड़ गए है, तो वहीं दूसरी तरफ देखा जाये तो हथलेवा में पंचायत भवन के सामने से ग्राम की तरफ जाने वाली सड़क कच्ची है, ग्रामीणों की मांग है की यहां पर सीसी सड़क बनवाई जाये।

सिमरिया में राशन पर्ची को लेकर ग्रामीण परेसान 

वहीँ इस दौरान सिमरिया निवासी राजकुमार पटेल
पिता शिवचरण पटेल ने बताया कि उन्होंने अपनी समग्र आईडी अलग करवा ली है जब भी वो पंचायत कर्मियों से राशन पर्ची बनवाने की बात करते हैं तो उन्हे कोई नया बहान बताकर टाल दिया जाता है,इसी तरह सिमरिया निवासी  कमल नरायण दुबे पिता किशन दुबे ने बताया कि उनके पास जमीन तक नहीं है लेकिन उनकी राशन पर्ची नहीं बनवाई जा रही है,और उनसे कहा जाता है की जॉब कार्ड लेकर आओ तभी राशन पर्ची बनेगी,जबकि उन्होंने बताया की गांव में बड़े बड़े लोगों के गरीबी रेखा के राशन कार्ड बने हुए हैं।

हथेलवा के सुहजनी में स्कूल में नहीं है बाउंड्री मुक्तिधाम के लिए कब बनेगी सड़क? सीसी सड़क से झांकने लगी गिट्टी

वहीँ बात करे ग्राम पंचायत हथेलवा के सुहजनी ग्राम की जहाँ पर सरकारी शाला में  बाउंड्री तक नहीँ बनाई गई,ग्रामीणों की मानें तो काफी समय से ग्रामीण मुक्तिधाम तक सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी भी मुक्तिधाम के रास्ते पर सड़क नहीँ बनी।तो वहीं लगभग दो माह पूर्व पंचायत द्वारा मुख्य मार्ग से स्कूल के बगल से होते हुए गांव तक के लिए सीसी सड़क  का निर्माण करवाया गया था  लेकिन निर्माण के दौरान गुडवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया नतीजन आज सड़क से गिट्टी झांकने लगी है।समस्या यहीं खत्म नहीं होती हथेलवा के सुहजनी में एक आंगनवाड़ी भवन तक नहीँ है, बताया जा रहा है की आंगनवाड़ी के लिए सरकारी भवन न होने पर कभी कहीं तो कभी कहीं आंगनवाड़ी लगाई जा रहीं है, जबकि इनके निर्माण के लिए पंचायत में प्रस्ताव भी पास हो चुके हैं लेकिन निर्माण कार्य कब तक होंगे देखना होगा ?वहीँ इस सबंध में जब हमारे द्वारा मझौली जनपद सीईओ तेजबहादुर सिंह से उनके मोबाईल नंबर 94258 23233 पर संपर्क करना चाहा लेकिन उनसे सम्पर्क नहीँ हो सका ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें