यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर-एसपी ने किया शहर का भ्रमण

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आज सोमवार को देर शाम शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर नवरात्र के दौरान की गई यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।भ्रमण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सराफा बाजार, नुनहाई, सुनरहाई, गढा फाटक और उपनगरीय क्षेत्र रांझी के उन स्थानों पर भी पहुँचे जहाँ माँ दुर्गा के दर्शन करने श्रद्धालुओं की सर्वाधिक भीड़ होती है। उन्होंने यहाँ सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे पुलिस अधिकारियों और जवानों से भी भेंट की तथा उनकी कर्तव्य परायणता की सराहना कर हौसला बढ़ाया।नवरात्र पर शहर की यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का भ्रमण देर रात 9.30 बजे के बाद भी जारी रहा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें