जबलपुर में पारले फेक्ट्री में लगी आग,विस्फोटक आवाज के साथ गोदाम का शेड उड़ा

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:पारले फेक्ट्री में लगी आग ने ऐसी तबाही मचाई की विस्फोटक आवाज के साथ गोदाम का शेड उड़ गया वहीँ सूचना पर पहले नगर निगम के आठ दमकल वाहन रवाना किए परंतु आग की भयावहता को देखते हुए खमरिया, वीकल फैक्ट्री सहित सिहोरा, मझौली, शहपुरा से भी दमकल वाहन बुलवा लिए गए।आग लगते ही फैक्ट्री कर्मी और मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

यह है मामला

मामला औद्योगिक क्षेत्र रिछाई स्थित पारले जी बिस्किट (बाला जी ग्रुप ) फैक्ट्री का है जहाँ पर सोमवार की दोपहर करीब 2:15 बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। भीषण आग की लपटें और काले धुएं का गुबार दूर से ही नजर आ रहा था।

विस्फोटक आवाज के साथ गोदाम का शेड उड़ा

फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री, पैकेजिंग मैटेरियल और खाद्य तेल होने के कारण आग इतनी तेजी भड़की कि विस्फोटक आवाज के साथ गोदाम का शेड भी उड़ गया। बढ़ती आग को देखते हुए आस-पास संचालित फैक्टी संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा। आनन-फानन में नगर निगम के दमकल शाखा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पहले नगर निगम के आठ दमकल वाहन रवाना किए गए। परंतु आग की भयावहता को देखते हुए खमरिया, वीकल फैक्ट्री सहित सिहोरा, मझौली, शहपुरा से भी दमकल वाहन बुलवा लिए गए।

आग लगते ही फैक्ट्री कर्मी और मजदूरों को निकाला

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोपहर में अचानक आग लगते ही फैक्ट्री के भीतर भी भगदड़ मच गई। आग बढ़ते ही एहतियात के तौर पर फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों और मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे फैक्ट्री में कोई हताहत नहीं हुआ।

आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट

वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन, पुलिस, नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें