एक्सपायरी डेट का इंजेक्शन लगाने वाले पर मामला दर्ज

जबलपुर:बिना कोई प्रशिक्षण के और बिना किसी जांच के इलाज करते हुये एक्सपायरी डेट का इंजक्शन लगाने पर हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अश्वनी अस्पताल मालबाबा मंदिर के सामने कटंगी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुऐ मामले को विवेचना में लिया है,वैसे तो डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है लेकिन गली -गली मोहल्ले में आजकल बहुत से ऐसे लोग भी दुकान खोलकर बैठे हैं जो अपने आपको डॉक्टर लिखते हुए बकायदा बोर्ड लगाकर बेठे हुए हैं जिनमें कई लोगों के पास डिग्री होम्योपैथी और आर्युवेद की होती है लेकिन इलाज ये एलोपैथिक पद्धति से करते हुए मरीज की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं सबसे बड़ी बात तो यह है की इन सब की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को है लेकिन स्वास्थ्य विभाग घटना के इंतजार में रहता है,ये मामला कटंगी का है हलाकि बिना प्रशिक्षित डॉक्टर जिले के सिहोरा खितौला गोसलपुर मझगवाँ सहित जिले में कई जगहों पर देखे जा सकते हैं,
यह है मामला
मामला थाना कटंगी का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 3-10-26 को समीर चैधरी उम्र 19 वषर् निवासी पुरानी बेलखाड़ू भट्ठा मोहल्ला ने सूचना दी थी कि वह मजदूरी करता है दिनंाक 2-10-26 की रात लगभग 11-30 बजे उसके छोटे भाई शेखर चैधरी के पेट में ददर् हो रहा था जिसे परिवारजन उपचार हेतु मालबाबा मंदिर ग्राम खैरी के सामने अश्विनी अस्पताल लेकर गये जहंा सुबह लगभग 4-30 बजे उपचार हेतु आराम होने के कारण भाई शेखर को घर ले आये थे कुछ देर बाद भाई शेखर के हाथ पैर में जलन होने लगी तो सुबह लगभग 8 बजे पुनः शेखर को उपचार हेतु अश्विनी अस्पताल लेकर गये दौरान उपचार के कुछ समय बाद भाई शेखर चैधरी उम्र 18 वषर् की मृत्यु हो गयी है। सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लिया गया।वहीं दौरान मगर् जांच मृतक शेखर चैधरी उम्र 18 वषर् निवासी भट्ठा मोहल्ला बेलखाडू के परिवार जनों के कथन लेख किये गये जो अपने कथन में बताये कि दिनंाक 2-10-26 की रात लगभग 11-30 बजे शेखर चैधरी के पेट में अचानक ददर् होने पर उपचार हेतु अश्वनी अस्पताल बेलखाडू में ले गये थे इलाजकतार् सतीश साहू उम्र 28 वषर् द्वारा हाथ एवं कमर में पीछे कुल 9 बार इंजेक्शन लगाकर व दवाई गोली देकर शेखर चैधरी को सुबह 4-30 बजे तक इलाज किया जिसके बाद परिजन घर लेकर चले गये थे दिनंाक 3-10-26 को सुबह लगभग 8 बजे शेखर चैधरी के पेट में ददर् व जलन होने से पुनः अश्वनी अस्पताल लेकर आये जहां इलाजकतार् सतीश साहू द्वारा शेखर चैधरी का इंजेक्शन व बाटल लगाकर इलाज किया गयाा दौरान उपचार लगभग आधा घण्टा बाद 9-45 बजे शेखर चैधरी की मृत्यु हो गई, परिजनों को संदेह है कि शेखर चैधरी की मृत्यु गलत इलाज वह इलाज करने वाले व्यक्ति की लापरवाही से हुई है परिजनों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त अस्पताल में डाॅ. सरिता साहू इलाज करती हैं । मृतक के परिजनों ने शेखर चैधरी को मृत्यु से पूवर् सतीश साहू के द्वारा लगाये गये बाटल को चैक किया जिसमें एक्सपायरी डेट 11/2025 लेख थी, मृतक शेखर के परिजनों ने इलाजकतार् सतीश साहू के द्वारा गलत इलाज एवं एक्सपायरी डेट के इंजेक्शन एवं बाटल लगाने से शेखर चैधरी की मृत्यु होना लेख कराया। घटनास्थल से एक बाटल आधी भरी हुयी मय ड्रिप एवं निडिल के जिसमें एमएफजी डेट 12/2023 एवं एक्सपायरी डेट 11/2025 लेख है, 1 चंदजवतं्रवसम वित इंजेक्शन की खाली शीशी एवं उक्त दवाई खाली कागज के रेपर, एक प्छथ्न्ैप्व्छ सेट की खाली पन्नी जप्त की गई।
ऐसे हुई थी मौत
वहीँ दौरान विवेचना अश्वनी अस्पताल में लगे सीसीटीव्ही कैमरा चैक करने पर मृतक शेखर चैधरी का इलाज सतीश साहू करते हुये दिख रह हैं डाॅ.सरिता साहू इलाज के दौरान अस्पताल में उपस्थित नहीं दिख रहीं थी। कैमरे की डीबीआर जप्त की गई। घटनास्थल चिकित्सा विभाग से संबंधित होने मौेके पर बीएमओ पनागर मिश्रा को सूचना दी गई जिनके द्वारा टीम के साथ निरीक्षण करने उपरांत अश्वनी अस्पताल को शीलबंद किया गया, बीएमओ डाॅ. मिश्रा द्वारा घटनास्थल निरीक्षण रिपोटर् में इलाजकतार् सतीश साहू के पास कोई चिकित्सा करने संबंधी डिग्री डिप्लोमा नहीं होना लेख किया गया।मृतक की पीएम रिपोटर् प्राप्त हुई डाक्टर द्वारा स्पष्ट राय न देते हुये विषरा परीक्षण कराया जाना लेख किया गया, मगर् जांच पर अश्वनी अस्पताल में इलाजकतार् सतीश साहू द्वारा यह जानते हुये कि बिना प्रशिक्षण, बीमारी की जांच किये बिना इलाज करना एवं एक्सपायरी डेट की बाटल व दवाई देने से शेखर चैधरी की मृत्यु भी हो सकती है इसके बाद भी सतीश साहू द्वारा शेखर चैधरी को बाटल एवं दवाईयां तथा इंजेक्शन लगाये गये। जिससे शेखर चैधरी की मृत्यु हो गयी है।मर्ग जांच पर इलाज करने वाले सतीश साहू उम्र 28 वषर् निवासी अश्वनी अस्पताल मालबाबा मंदिर के सामने कटंगी के विरूद्ध धारा 105 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















