जनपद अध्यक्ष के सहयोगियों के खिलाफ जनपद के कर्मचारियों नें कराई एफआईआर दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने गुरुवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल और उनके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही करने की मांग की । साथ ही अभद्रता और अपमानित करने के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने दस लोगों के नामजद बल्कि अन्य 20-30 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी सुदेश कुमार सुमन ने बताया कि जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 24/09/2026 को जनपद कर्मचारी राकेश कुमार तिवारी पिता स्व. गोविन्द प्रसाद तिवारी उम्र 59 वर्ष निवासी -दर्शननगर बहोरीबंद, थाना बहोरीबंद जिला कटनी के व्दारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है जिसके अवलोकन, अध्ययन एवं मजमून के आधार पर आरोपीगण- चन्द्रभान बौद्ध निवासी डिहटा, संदीप चौधरी निवासी इमलिया, राम सूर्यवंशी निवासी स्लीमनाबाद, शरमन चौधरी निवासी तिगमा देवरी, अनुज ठाकुर निवासी रामपाटन, विजय पटेल निवासी सिमरापटी, राकेश पटेल निवासी बहोरीबंद, विष्णु चौधरी निवासी पटुरिया, राधे यादव निवासी बंधी स्लीमनाबाद, सीताराम लोधी निवासी अमरगढ एवं अन्य करीब 25-30 लोग के व्दारा एक राय होकर रास्ता रोककर इसका एवं अन्य लोगो का आवागमन बाधित कर गाली गलौच कर अभद्र भाषा का प्रयोग करना पाया गया है जो प्रथम दृष्टया अपराध धारा 296 बी, 126 (2), 190 बी एन एस का करना पाया जाने से मामला पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया!
पुलिस के कार्रवाई के बाद हड़कंप की स्थिति बन गईं है, आरोप -प्रत्यारोप का दौर जारी है!
जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल का कहना है मेरे सहयोगियों के विरुद्ध राजनैतिक इशारे पर कर्मचारियों नें एफआईआर दर्ज कराई है जो गलत है!क्योंकि कर्मचारियो से तो हमारा मतभेद ही नहीं है!हम सभी लोग जनपद सीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर उनको हटाने को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे है!सहायक ग्रेड 3 पद पर पदस्थ राकेश तिवारी नें बताया कि अनावेदकगण व्दारा एक राय होकर बस स्टेण्ड बहोरीबंद मे चक्का जाम कर मंच से मुख्य कार्यपालन अधिकारी बहोरीबंद एवं कर्मचारियो को गाली गलौच करने के संबंध मे एफआई आर दर्ज कराई गईं है!जनपद पंचायत बहोरीबंद में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ होकर कार्यरत हूँ। कल दिनांक 23/09/26 दिन बुधवार को साप्ताहिक बाजार का दिन था काफी लोगो का आवागमन चल रहा था कि जनपद अध्यक्ष लाल कमल बसंल के सहयोगी चन्द्रभान बौद्ध निवासी डिहुटा, संदीप चौधरी निवासी इमलिया, राम सूर्यवंशी निवासी स्लीमनाबाद, शरमन चौधरी निवासी तिगमा देवरी अनुज ठाकुर निवासी रामपाटन, विजय पटेल निवासी सिमरापटी, राकेश पटेल, विष्णु चौधरी निवासी पटुरिया, राधे यादव निवासी बंधी स्लीमनाबाद, सीताराम लोधी निवासी अमरगढ करीब 25-30 लोगो के साथ मिलकर बहोरीबंद स्लीमनाबाद तिराहा से बस स्टेण्ड बहोरीबंद तक पैदल जुलूस निकाला गया व बस स्टेण्ड बहोरीबंद पहुँचकर समय करीबन 4बजे से 5 बजे तक पी डी मोटर्स के सामने आम रोड को जाम कर लोगो का आवागमन अवरुद्ध कर धरना दिया गया एवं जनपद सी ई ओ को पद से हटाने की बात को लेकर मुझे व जनपद सी ई ओ अभिषेक झा को गाली गलौच कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुये हाथो मे जूते उठाकर मारने की नारेबाजी करते हुये करीब एक घंटे तक आम लोगो का आवागमन बाधित कर रोड जाम किया गया जिससे मेरे साथ सभी आने जाने वाले लोगो को परेशानियो का सामना करना पड़ा!राकेश तिवारी व सहयोगी कर्मचारियों की शिकायत पर बहोरीबंद पुलिस नें मामला दर्ज किया!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें