जबलपुर में 2 शातिर वाहन चोरों से चुराई हुई 2 मोटर सायकिलें जप्त

जबलपुर :2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने चुराई हुई 2 मोटर सायकिलें जप्त करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं लूट तथा नकबजनी के प्रकरण मे अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 अंजना तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 2 मोटर सायकिलें जप्त की गयी है।
नाम पता गिरफ्तार आरोपी
(01) हिमांशु सोनी पिता भारत सोनी उम्र 25 वर्ष निवासी शांतिनगर रांझी (06 अपराधिक रिकार्ड 01 मारपीट, 05चोरी)
(02) हिमांशु झारिया पिता स्व. मदनलाल झारिया उम्र 28 वर्ष निवासी शारदानगर छात्रावास के सामने रांझी (03 अपराधिक रिकार्ड, 01 मारपीट, 02 चोरी)।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहला घटना क्रमांक दिनांक 27/07/2026 का है जब आश्वनी सिंह पिता सोबरन सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी तीन पुलिया के पास कंचनपुर अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज करयी थी कि रात्रि करीब 1.00 बजे अपनी हीरो कंपनी की सी.बी. जेड एक्सट्रीम मोटर साईकिल क्र एम.पी.22 एम.डी.3093 से अपने घर जा रहा था जैसे ही शोभापुर चौराहा व्हीकल फैक्ट्री मोड़ रांझी पहुंचा तथा निस्तार के लिये रुका और अपनी मोटर साईकिल को किनारे में खड़ी कर दिया मोटर साईकिल मे चाबी लगी हुई थी वह थोड़ी दूरी गया तभी उसे गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज आई तो उसनेे देखा की एक अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटर साईकिल को चलाकर चोरी करके ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्र 553/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
घटना क्रमांक 2
वहीँ इसी प्रकार दूसरा मामला दिनांक 17/09/2026 का है जब हर्ष गुप्ता पिता विमल गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी गली नं. 15, सदर बाजार थाना केन्ट ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि दिनांक 16.09.26 को दोपहर करीब 02.20 बजे अपनी हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल एमपी. 20 एक्स.डी. 1140 से इण्डियन काफी हाउस के सामने ऊषा मेडिकल के पास रांझी आया था उसने अपनी मोटर साईकिल ऊषा मेडिकल के पास खड़ा किया और दवाईयां दिखाने मेडिकल शप में गया और मेडिकल दुकान वाले को दवाईयां दिखाई उसके करीब 10 मिनट बाद अपनी मोटर साईकिल के पास आया जहां अपनी मोटर साईकिल खड़ी की थी वहां उसकी मोटर साईकिल नही मिली आस पास हर जगह उसने अपनी मोटर साईकिल तलाश किया लेकिन नही मिली कोई अज्ञात चोर मोटर साईकिल चोरी करके ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्र 732/2026 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द किया गया।
ऐसे पकड़ में आये आरोपी
वहीँ दौरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये एवं मुखबिरों को लगाया गया। मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर (01) हिमांशु सोनी एवं (02) हिमांशु झारिया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त दोनों वाहनों के सड़क किनारे चाबी लगा हुआ खडा दिखने पर मौका पाकर चोरी करना स्वीकार किये। आरोपियों के कब्जे से चोरी गये वाहन (01) हीरो कंपनी की सी.बी. जेड एक्सट्रीम मोटरसाईकिल क्र एम.पी. 22 एम.डी.3093 एवं (02) हीरो कंपनी की स्प्लेंडर प्लस मोटर साईकिल एमपी 20 एक्स.डी. 1140 जप्त करते हुये आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।उल्लेखनीय है कि पकडे गये दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के है मारपीट एवं चोरी के आरोपी हिमांशु सोनी के विरूद्ध पूर्व से 06 अपराध तथा हिमांशु झारिया के विरूद्ध 03 अपराध पंजीबद्ध है।*
*उल्लेखनीय भूमिका*
वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी राँझी उमेश कुमार गोल्हानी, उप निरीक्षक मयंक यादव. प्रधान आरक्षक भीगू, सोमवंशी, रामगोपाल विश्वकर्मा, पुरुषोतम, चन्द्रभान, आरक्षक मनीष, अभिषेक मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















