तीन दिनों मै नहीं हटे बहोरीबंद जनपद सीईओ तो सड़कों पर उतरकर होगा उग्र आंदोलन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : जनपद सीईओ व जनपद अध्यक्ष की खींचतान का मामला चल ही रहा है कि अब भीम आर्मी नें जनपद सीईओ बहोरीबंद के खिलाफ हल्ला बोल कर दिया है!जनपद अध्यक्ष के धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए
भीम आर्मी भारत एकता मिशन के द्वारा बुधवार को जनपद सीईओ की मनमानी को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध जताया!बस स्टेंड के आगे मुख्य मार्ग मै भीम आर्मी के तत्वाधान मै आयोजित विरोध प्रदर्शन मै सभी लोग चक्काजाम करने मुख्य मार्ग पर बैठ गए!चक्काजाम मै जनपद सीईओ की मनमानी को लेकर व जनपद सीईओ को यहाँ से हटाने को लेकर नारेबाजी होती रही!लगभग 3 घंटे तक भीम आर्मी का चक्काजाम प्रदर्शन चला!जिस कारण वाहनों के पहिये थम गए!दो -चार पहिया वाहनों के साथ बसे भी एक जगह ख़डी रही!जिस कारण यात्रियों को भी परेशानी हुई!
बहोरीबंद से स्लीमनाबाद, बाकल ओर सिहोरा मार्ग मै आवागमन बाधित हो गया!

जनपद सीईओ की मनमानी को लेकर सौपा ज्ञापन
लगभग 3 घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद तहसीलदार आशीष अग्रवाल, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव व थाना प्रभारी सुदेश सुमन शाम 5 बजे धरना स्थल पहुंचे!
जहाँ भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संभागीय संयोजक चंद्रभान बौद्ध नें सदस्यों के साथ जनपद सीईओ की मनमानी को लेकर विभिन्न बिंदुओं की निष्पक्ष जाँच कराने को लेकर व जनपद सीईओ को यहाँ से हटाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा!सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जनपद पंचायत बहोरीबंद सीईओ के द्वारा 40 दुकानों के आवंटन के मामले पारदर्शिता नहीं दिखाई गईं!जिन व्यक्तियों के पास पूर्व से दुकाने थी उन्ही व्यक्तियों को पुन दुकाने आवंटित की गईं!जबकि पात्र लोगो को दुकाने नहीं मिली!
आम नागरिकों जो अपनी समस्याओं को लेकर जनपद कार्यालय पहुँच रहे है उनकी शिकायतों का निराकरण नहीं किया जा रहा, जिस कारण लोगो को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे है!वही सूचना के अधिकार अधिनियम के जानकारी मांगने पर जानकारी भी नहीं दी जाती है!
इसलिए जितनी भी दुकानों का अब तक आवंटन हुआ है उनकी उच्च स्तरीय जाँच कराई जाये!जनपद सीईओ सत्तापक्ष के राजनैतिक इशारे पर पूरा काम कर रहे है!
3 दिवस मै हटाए जाये जनपद सीईओ नहीं होगा उग्र आंदोलन
भीम आर्मी के संभागीय संयोजक व सदस्यों नें ज्ञापन के माध्यम से सख्त अल्टीमेटम दिया कि यदि राज्य शासन तीन दिवस बहोरीबंद के जनपद सीईओ को नहीं हटाती तो फिर भीम आर्मी बड़े व्यापक स्तर पर सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी!हमें मुकदमो से कोई डर नहीं लगता है!
एक दिन तो क्या एक घंटे भी पुलिस हमें पकडकर जेल मै डालकर देख ले क्या सुनामी आ जायेगी! जिस पर तहसीलदार आशीष अग्रवाल नें अवगत कराया कि जो भी मांगे है उन्हें राज्य शासन तक पहुँचा दिया जायेगा!आगे की कार्रवाई राज्य शासन को ही करनी है!इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष विजय पटेल, राम सूर्यवंशी, साजन बौद्ध, सुरेश कोल, अनुज ठाकुर, राकेश दीवान, विजय चौधरी, विष्णु चौधरी सहित बड़ी संख्या मै भीम आर्मी के कार्यकर्ता ओर महिलाओं की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















