मारपीट और आत्मग्लानी से क्षुब्ध होकर युवक ने की थी आत्महत्या

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :मारपीट से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी वहीं मर्ग जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना शहपुरा में दिनांक 7-9-26 की रात्रि गुलजार सिंह उम्र 26 वषर् निवासी ग्राम फुलर ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है दिनंाक 7-9-26 की शाम लगभग 7-30 बजे अपने दोस्त चंदन, मेघराज, अभय के साथ गांव में टावर के पास बैठकर मोबाइल चला रहे थे गांव का मेघराज निस्तार के लिये थोड़ी दूर पर खेत के पास खड़ी टेªक्टर की ट्राली के पास गया थोड़ी देर बाद मेघराज की जोर से चिल्लाने की आवाज आई हम सभी दोस्त दौड़कर मेघराज के पास गये देखा वहां पर खड़ी टेªक्टर की ट्राली में मफलर से फासी का फंदा बनाकर उसका भाई टावल सिंह उम्र 24 वषर् लटका था जिसका फंदा हसिया से काटकर फासी से उतारकर शासकीय अस्पताल शहपुरा लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर उसके भाई टावल सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मगर् कायम कर जांच में लिया गया।
दौरान मगर् जांच मृतक टावल सिंह के परिवार जनों के कथन लेख किये जिन्हौनें अपने कथन में बताये कि दिनंाक 7-9-26 को मृतक टावल सिंह लोधी के साथ गांव के लोकेन्द्र सिंह व राजेश सिंह लोधी के द्वारा पुरानी बराई पर हाथ मुक्कों से मारपीट करने के कारण मृतक के द्वारा सामाजिक बदनामी एवं आत्मग्लानी से क्षुब्ध होने से टावल सिंह द्वारा दिनांक 7-9-26 की शाम लगभग 7-30 बजे गांव के महेन्द्र सिंह के बाड़े में खड़ी टेªक्टर ट्राली की रेलिंग में मफलर बांधकर फासी लगा लिया था जिसे उपचार फासी से उतारकर शासकीय अस्पताल शहपुरा ले गये जहां डाक्टर ने चैक कर टावल सिंह को मृत घोषित कर दिया था। मर्ग जांच पर आरोपी लोकेन्द्र सिंह व राजेश सिंह लोधी के विरूद्ध धारा 108 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें