चिकिन खरीदते समय चिकचिक,कीमत को लेकर हुये विवाद पर जीजा-साले पर प्राणघातक हमला,साले की पुल से नीचे फेंक कर कर दी हत्या

जबलपुर:चिकिन खरीदते समय कीमत को लेकर हुये विवाद पर जीजा-साले पर प्राणघातक हमला करते हुये साले को पुल से नीचे फेंक कर हत्या कर दी गई।मामला गोराबजार थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिनंाक 19-9-26 को रात डीमाटर् के सामने सिंकदर चिकन शाॅप के सामने दुकान के मालिक सिकंदर खटीक एवं सिंकदर के लड़के हषर् खटीक और दुकान में काम करने वाले तीन लड़कों के द्वारा दुकान पर चिकन खरीदने आये लोगों से मारपीट किये है जिन्में एक व्यक्ति खंदारी पुल के नाला में गिर गया है कि सूचना पर थाना प्रभारी गोराबजार श्री संजीव त्रिपाठी हमराह स्टाफ के पहॅुचे जहाॅ एक युवक के नाले के नीचे गिरे होने एवं एक व्यक्ति के मिल्ट्री अस्पताल में भतीर् होने की जानकारी मिली। तत्काल सचर् कराया गया, तलाश करने पर एक युवक मृत अवस्था मे मिला जिसके शरीर पर गम्भीर चोटे थी।
यह है मामला
वहीँ मिल्ट्री अस्पताल पहॅुची पुलिस को रूपेन्द्र सिंह 33 वषर् निवासी ग्राम राउपुरा थाना गोरमी जिला भिण्ड वतर्मान पता फाफा रामपाल इंकलेब जेक गेट थाना केण्ट ने बताया कि वह 33 वीं आमर्ड कोर हिसार हरियाणा में नायक के पद पर भारतीय सेना में कायर्रत है वह 27 दिन के अवकाश पर दिनंाक 28-8-26 को हरियाणा से जबलपुर आया था दिनंाक 19-9-26 को सुबह अपने ससुराल 9 बजे मंगलेश्वरी कालोनी पिंक सिटी कजरवारा रोड गया उसके ससुराल में उसका साला अजुर्न सिंह अकेला रहता है और सेंट एलायसिस काॅलेज से एमएससी पास करके काम्पीटशन एक्जॅाम की तैयारी कर रहा है शाम को वह अपने साले अजुर्न सिंह के साथ चिकिन खरीदने अपनी स्कूटी से डीमाटर् के सामने स्थित सिकंदर चिकिन शाॅप दुकान रात लगभग 9-30 बजे पहॅुचा इस दुकान पर पहले भी अपने साले अजुर्न सिंह के साथ 1-2 बार गया था, दुकान पर उसका साला अजुर्न सिंह चिकिन शाॅप में काउण्टर पर खड़े सिंकदर खटीक के लड़के हषर् खटीक से चिकिन खरीदने की बात करने पर और रेट को लेकर दोनो में बहस होने लगी तो हषर् खटीक उसके साल अजुर्न सिंह को गाली दिया तो अजुर्न सिंह ने जिसे रोका तभी हषर् खटीक दुकान से डंडा उठाकर उसके साला अजुर्न को मारने लगा, वह अपने साले को बचाने गया तो उसके साथ भी डंडे से मारपीट किया, तभी हषर् का पिता सिकंदर खटीक और उनकी दुकान में काम करने वाले तीन लड़के इमरान, सोनू, मनीष भी वहंा हाथ में डंडा तथा केवल वायर लेकर आ गये सिकंदर खटीक हाथ मे केवल का मोटा वायर लिया हुआ था, हषर् तथा दुकान में काम करने वाले इमरान, सोनू और मनीष डंडा लिये हुये थे पाॅचों लोग उसे व उसके साले अजुर्न सिंह को गाली गलौज करते हुये केवल वायर और डंडा से मारपीट करने लगे वह व उसका साला लगातार उनकी मारपीट से बचा रहा था और छोड़ देने की गुहार लगा रहा था लेकिन पाॅचों पर कोई असर नहीं हुआ और दोनों को जान से मारने की नियत से लगातार पूरे शरीर में मारपीट करते रहे साला अजुर्न सिंह उन से बच कर वहां से भागने लगा तो सभी ने उनका पीछा कर मारपीट करते हुये दौड़कर खंदारी नाला पुल की रोड में दूसरे तरफ पुल पर ले गये उसका साला खंदारी नाला पुल की बाउण्ड्री से टिक गया और पाॅचों वहीं पर उसे जान से मारने की नियत से मारपीट करते हुये खंदारी नाला पुल के नीचे धक्का देकर फैंक दिये यह देखकर वह डरकर अपनी स्कूटी लेकर आ गया उसे सिर, माथा, चेहरे मुंह, नाक, पीठ, पेट पैरों में गम्भीर चोट देखकर उसकी पत्नी उसे मिल्ट्री अस्पताल लेकर आई है। यदि वह वहां से भागता नहीं तो पाॅचों उसको भी जान से खत्म कर देते, उसके साले अजुर्न सिंह उम्र 25 वषर् की हत्या सिंकदर खटीक, हषर् खटीक तथा उनके साथ काम करने वाले इमरान, सोनू एवं मनीष ने की है और उसे जान से मारने का प्रयास किया है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निदेर्श पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक केण्ट उदयभान बागरी एवं एफएसएल अधिकारी अजय सिंह मौके पर पहॅुचे।वहीँ रिपोटर् पर धारा 296(ए), 103(1), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















