मझगवाँ के नुंजा में बातचीत के लिए बुलाकर कर दी युवक की हत्या,नाराज परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम

जबलपुर/सिहोरा: शनिवार की रात युवक को बात करने के लिए बुलाकर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई,आरोप है की आरोपी के साथियों ने युवक को पकड़ा और आरोपी ने पीठ-जांघ में चाकू के वार किए जिससे युवक की मौत हो गई।वहीँ घटना के बाद गांव से अभी भी पुलिस बल मौजूद ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।
यह है मामला
मामला मझगवां थाना अंतर्गत नुंजा कॉलोनी का है बताया जा रहा है की शनिवार की रात श्मशानघाट के पास 21 वर्षीय गणेश वंशकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक स्व. राम स्वरूप वंशकार का बेटा था।मृतक के बड़े भाई गोलू वंशकार के मुताबिक,साहिल चौधरी गणेश को बातचीत के बहाने श्मशानघाट के पास ले गया। वहां उसके दो-तीन साथी पहले से मौजूद थे।बातचीत के दौरान साहिल ने गणेश से गाली-गलौज की। विरोध करने पर साथियों ने गणेश को पकड़ लिया और साहिल ने उसकी पीठ व जांघ में चाकू से दो-तीन वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल गणेश को वहीं छोड़कर आरोपी भाग गए।अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप
वहीँ स्थानीय लोगों की मानें तो गणेश के बड़े भाई जितेंद्र करीब एक साल पहले चौधरी समाज की एक लड़की को भगाकर ले गया था। बताया जा रहा है कि वह साहिल की बहन थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। हत्या को इसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।
पुलिस पर देरी से पहुँचने का आरोप,सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के बाद परिजनों सहित ग्रामीण मझगवाँ थाना पहुँचे और घटना की सूचना पुलिस को दी लेकिन मझगवाँ पुलिस सूचना के करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। जबकि इससे पहले सिहोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गया थी।बताया जा रहा है की सिहोरा पुलिस रातभर नुंजा कॉलोनी में रही ,वहीं पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया गया तो पीएम के बाद पुलिस से नाराज परिजनों ने नुंजा में शव को सिहोरा मझगवाँ मार्ग पर रखकर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे, परिजनों के प्रदर्शन की जानकारी लगते ही सिहोरा और खितौला पुलिस के साथ एसडीओपी सिहोरा आदित्य सिंघारिया मौके पर पहुँचे बताया जा रहा है की इस दौरान लगभग एक से दो घँटे तक सड़क पर जाम लगने से राहगीरों को बड़ी परेसानी का सामना करना पड़ा और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई,मृतक के परिजनों का आरोप है की चार आरोपी है जबकि पुलिस द्वारा सिर्फ एक ही आरोपी बनाया गया,वहीं मृतक के परिजनों और पुलिस अधिकारियों के बीच चली बातचीत के दौरान पुलिस से उचित कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीण और परिजनों ने सड़क से प्रदर्शन समाप्त करते हुए मृतक का अंतिम संस्कार किया।
इनका कहना है,
“नुंजा कॉलोनी में रविवार रात करीब 9:30 बजे गणेश वंशकार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का प्रकरण दर्ज कर संदेहियों को हिरासत में लिया गया है।
शंकर सिंह, थाना प्रभारी मझगवां
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















