आवारा बैल ने दूधवाले को बीच सड़क पर तीन बार उठा कर पटका,मौके पर मौत

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:शहर में जिस तरीके से बीच सड़क में एक आवारा बैल ने दूधवाले की जान ले ली इस घटना से राहगीरों में दहसत का माहौल है।बताया जा रहा है की आवारा बैल ने रवि को तीन बार उठाकर पटका जिससे रवि की मौत हो गई।

क्या यही हैं शहर को व्यवस्थित बनाए रखने के दावे?

वहीं इस घटना के बाद से शहर को व्यवस्थित बनाए रखने के सभी प्रशासनिक दावे खोखले नजर आ रहे है.शहर में खुलेआम घूमने वाले मवेशियों पर कोई भी लगाम जिम्मेदार नहीं लगा पाए हैं.प्रशासन की इसी लापरवाही से आज एक व्यक्ती काल के गाल में समा गया प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो  सुबह 8 बजे के लगभग खेरमाई मंदिर गेट 1 के सामने एक बैल ने तीन बार एक व्यक्ति को उठाकर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की भयावह इतनी भयंकर थी कि लोग वहाँ से दहशत मे भागते नजर आये वहीं सूचना पर पहुँची हनुमानताल पुलिस ने मर्ग कायम करके शव पीएम के लिए भेज दिया है।हनुमानताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि मंदिर के गेट नंबर एक के सामने सुबह 8 बजे के लगभग टेमरभीटा निवासी रवि यादव को सड़क पर घूमने वाले एक आवारा बैल ने उठाकर पटक दिया। बैल ने रवि यादव को 1 बार नहीं ब्लकि 3 बार उठाकर पटका गंभीर हालत में रवि को क्षेत्रीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई  मृतक के भतीजे आमिर यादव ने बताया कि उसके मौसा दूध बेचकर वापस घर लौटते समय भयानक हादसे का शिकार हो गए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें