संकट मोचन हनुमानजी की प्रतिमा हटाने पहुँची नगर निगम की टीम संकट में फंसी

इस ख़बर को शेयर करें

 

महाकाल की नगरी उज्जैन में राम भक्त संकट मोचन हनुमानजी ने ऐसा चमत्कार दिखाया जिसकी चर्चा आज पूरी दुनिया कर रही है, हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के उज्जैन की जहाँ पर मंदिर को हटाने की कार्यवाही के दौरान प्रतिमा को हटाने पहुँचे अधिकारियों के पसीने छूट गए ।खबरों की मानें तो शहर के 170 साल पुराने प्राचीन ‘खड़े हनुमान मंदिर’ को हटाने के लिए पहुंची नगर निगम की टीम अब खुद बड़ी मुश्किल में फंस गई है। शुक्रवार को कार्रवाई के दौरान निगम ने मंदिर के कुछ हिस्सों को तो तोड़ दिया, लेकिन जब बारी महाबली हनुमान की मुख्य प्रतिमा को हटाने की आई, तो अधिकारियों के पसीने छूट गए।

प्रतिमा हटाने में प्रशासन के छूटे पसीने 

वहीँ बताया जा रहा है की शुरुआती कार्रवाई के बाद जब मूर्ति को हटाने का प्रयास किया गया, तो पुरातत्व विभाग की टीम ने तुरंत दखल दिया। विभाग की शुरुआती जांच और विशेषज्ञों की चेतावनी के बाद यह आशंका जताई गई है कि इस प्राचीन प्रतिमा को हिलाने या निकालने की किसी भी कोशिश से इसमें गहरी दरार (क्रैक) आ सकती है। इसका मतलब साफ है कि मंदिर का बाहरी ढांचा या हिस्सा तो हटाया जा सकता है, लेकिन करीब 170 साल पुरानी इस चमत्कारिक प्रतिमा को बिना नुकसान पहुंचाए हटाना प्रशासन के लिए नामुमकिन सा साबित हो रहा है।

श्रद्धालुओं का कड़ा विरोध

वहीं जैसे ही मंदिर तोड़े जाने और मूर्ति को हटाने की खबर फैली, मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और हिंदूवादी संगठनों के लोग इकट्ठा हो गए। मंदिर के टूटने के दौरान कई भक्तों की आंखों में आंसू भी आ गए। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ ईंट-पत्थरों से बनी कोई संरचना नहीं है, बल्कि यह स्थान इलाके के हजारों लोगों की गहरी आस्था और विश्वास का केंद्र है। पुजारियों और संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ न करें।

प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल

वहीँ इस अजीबोगरीब स्थिति ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को मुश्किल में डाल दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या प्रशासन पुरातत्वविदों की मदद से इस मूर्ति को पूरी सुरक्षा के साथ हटा पाएगा, या फिर महाबली हनुमान की इस अडिग आस्था के आगे नगर निगम को अपने कदम पीछे खींचने पड़ेंगे? फिलहाल मौके पर तनाव और असमंजस का माहौल बना हुआ है, और हर किसी की नजरें अगले प्रशासनिक कदम पर टिकी हैं।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें