गोसलपुर में खनिज माफिया पर मामला दर्ज

जबलपुर :ताला देवरी में जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन करने वाले खनिज माफिया के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उत्खनन में उपयोग की जाने वाले जेसीबी जप्त की है।
यह है मामला
थाना प्रभारी गोसलपुर भावना तिवारी ने बताया कि दिनंाक 1/2-9-26 की दरम्यानी रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ताला देवरी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा है, सूचना पर मुखरि के बताये स्थान पर दबिश दी गई पुलिस के पहॅुचने के पूवर् जेसीबी चालक जेसीबी मशीन लेकर भाग गया, जिसकी तलाश पतसाजी करते दौरान मुखबिर ने पुनः सूचना दी कि जिस जेसीबी में अवैध उत्खनन किया जा रहा था उक्त जेसीबी ग्राम धमधा स्थित राजू चैरसियाा के ढाबा के पीछे छिपाकर खड़ी की गई है, सूचना पर ग्राम धमधा स्थित राजू चैरसिया के ढाबा के पीछे खड़ी मिली जेसीबी क्रमांक एमपी 17 डीए 1141 के चालक (आपरेटर) ने पूछताछ पर अपना नाम सुनील साहू उम्र 27 वषर् निवासी टिलिया थाना हनुमना जिला मउगंज बताते हुये रात्रि में जेसीबी लेकर ग्राम ताला देवरी जाकर रोड किनारे पहाड़ी में आयरन जैसा दिखने वाला पत्थर मय मिट्टी के खन्न करना स्वीकार किया आरोपी सुनील साहू के कब्जे से जेसीबी जप्त की गई तथा सूचना खनिज विभाग को दी गई। जेसीबी चालक सुनील साहू से पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पूछताछ करने पर ग्राम ताला पहाड़ी क्षेत्र के अंश भाग से खनिज का उत्खनन कमलेश शुक्ला के कहने पर करना बताया, आज उत्खनन प्रभावित क्षेत्र से निकाले गये खनिज की जांच एवं खनिज की मात्रा का आकलन सहायक खनिज अधिकारी, तहसीलदार पौड़ा, हल्का पटवारी ग्राम ताला व थाना गोसलपुर की टीम जेसीबी चालक सुनील साहू की उपस्थिति में जांच की गई जिसमें पाया गया उक्त स्थल से खानिज उत्खन्न के ताजे निशान पाये गये, उक्त खनिज उत्खनन प्रभावित क्षेत्र से निकला लाल मटमेला काला रंग जो कि आयरन जैसा प्रतीत हो रहा है जिसकी वास्तविक पहचान व रासायनिक विश्लेषण हेतु प्रयोग शाला भेजने हेतु 2 स्थानों सेे (लम्बाई लगभग 15 मीटर, चैड़ाई लगभग 4 मीटर, गहराई लगभग 3 मीटर एवं लम्बाई लगभग 5 मीटर, चैड़ाई लगभग 3 मीटर व गहराई लगभग 2 मीटर) से सेम्पल लिये गये, जेसीबी मशीन आपरेटर सुनील साहू द्वारा उक्त स्थल से खनिज का खनन कमलेश शुक्ला के कहने से पर करना स्वीकार करते हुये जेसीबी मशीन के मालिक का नाम प्रशांत निवासी टिलियाा थाना हनुमना जिला मउगंज बताया।
सहायक खनिज अधिकारी जबलपुर शिवपाल सिंह चैधरी द्वारा उक्त अवैध उत्खनन के संबंध मंे लिखित शिकायत प्रस्तुत की, शिकायत जांच अनुसार ग्राम ताला राजस्व निगम मंडल लमकना, खसरा क्रमांक 108 रकवा 28.39 हेक्टेयर का अंश भाग से जेसीबी क्रमांक एमपी 17 डी ए 1141 के आपरेटर सुनील साहू द्वारा खजिन का अवैध उत्खनन कमलेश शुक्ला के कहने पर करना बताया। खनन प्रभावित क्षेत्र में अवैध खनिज का उत्खनन करना पाये जाने से आरोपी जेसीबी आपरेटर सूनील साहू व कमलेश शुक्ला के विरूद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस तथा 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कायार्वाही की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















