जबलपुर कलेक्टर ने कुछ इस तरह मनाया रक्षाबंधन का पर्व


जबलपुर,रक्षाबंधन पर्व पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने राजकुमारी बाई बाल निकेतन पहुंचकर यहाँ निवासरत बालिकाओं से राखी बंधवाई और उनके साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया।इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया।उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने, आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। श्री सिंह ने कहा कि जीवन में शिक्षा और आत्मविश्वास सफलता की महत्वपूर्ण आधारशिला है।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के बीच अपनत्व, स्नेह और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने बालिकाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी सौरव सिंह, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास संजय अब्राहम तथा संस्था के अध्यक्ष एड. मदन मोहन भी संस्था उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।







































































