खितौला थाने में शांति समिति की बैठक संपन्न,आगामी त्योहारों को लेकर हुई चर्चा

इस ख़बर को शेयर करें

शरद सेठ खितौला :आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने को लेकर आज दिनांक 25 अगस्त को खितौला थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की।बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित शांति समिति के सदस्यों से क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।बैठक में प्रमुख रूप से शांति समिति के वरिष्ठ सदस्य रशीद अहमद अंसारी, हाजी सादिक अली, छोटा मुन्ना, शहंशाह मंसूरी, हन्नु मंसूरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।बैठक में सभी ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया l

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें