देश के सभी फार्मासिस्टों को एच पी आर आई डी बनवाने का आदेश

इस ख़बर को शेयर करें

 

अरविंद हल्दकार (बहोरीबंद):केंद्र सरकार की फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ( PCI)द्वारा भारत देश के सभी फार्मासिस्टों को एच पी आर आई डी बनवाने का आदेश दिया इसी तारतम्य में DigiPharmaMed एवं HPR को लेकर MPPA की कटनी जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक की फार्मासिस्टों की डिजिटल पहचान, प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन एवं भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय DigiPharmaMed एवं HPR (Healthcare Professional Registry) को लेकर एम.पी. फार्मासिस्ट एसोसिएशन (MPPA) की प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।बैठक का आयोजन कटनी जिला अध्यक्ष कपिल देव गुप्ता द्वारा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी , कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र , सह सचिव आनंद शाहू एवं आकाश सोनी मीडिया प्रभारी शानू निगम कार्यालय प्रभारी सीताराम तिवारी,बरही ब्लॉक अध्यक्ष सनत गौतम उपाध्यक्ष प्रसून अग्रवाल ब्लॉक मीडिया प्रभारी रामेश्वर गुप्ता ,फार्मासिस्ट अरविन्द कुमार हल्दकार कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित कटनी जिला के फार्मासिस्ट उपस्थित हुए ऑनलाइन माध्यम से ।

बैठक का उद्देश्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के फार्मासिस्ट साथियों को DigiPharmaMed एवं HPR से संबंधित सही एवं विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराना, पंजीकरण की प्रक्रिया को सरलता से समझाना तथा रजिस्ट्रेशन के दौरान आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।बैठक की विस्तृत जानकारी प्रदेश सचिव आदरणीय दीपक मिश्रा जी द्वारा दी गई । उन्होंने DigiPharmaMed एवं HPR की आवश्यकता एवं फार्मासिस्टों के लिए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

इसके पश्चात प्रदेश सचिव आदरणीय श्री दीपक मिश्रा जी ने DigiPharmaMed एवं HPR से संबंधित सभी विषयों को विस्तारपूर्वक समझाया।

उन्होंने फार्मासिस्ट साथियों को—

✅ रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया
✅ आवश्यक जानकारी एवं दस्तावेज
✅ प्रोफाइल में सही विवरण भरने की प्रक्रिया
✅ सत्यापन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु
✅ रजिस्ट्रेशन के दौरान आने वाली सामान्य समस्याएं
✅ समस्याओं के समाधान एवं आवश्यक सावधानियां की Step-by-Step जानकारी प्रदान की।साथ ही सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने जिलों के प्रत्येक फार्मासिस्ट साथियों को जागरूक करें तथा जरूरतमंद साथियों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में उचित मार्गदर्शन प्रदान करें।📞 फार्मासिस्ट साथियों के लिए हेल्पलाइन नंबर +91 78980 88632 जारी किया गया है,बैठक में प्रदेश के फार्मासिस्ट साथियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया, ताकि DigiPharmaMed एवं HPR रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी समस्या या शंका की स्थिति में उचित मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सके।वहीँ बैठक का समापन कटनी जिला अध्यक्ष कपिल देव गुप्ता  द्वारा किया गया। उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि संगठन के प्रत्येक पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि प्रदेश के अधिक से अधिक फार्मासिस्ट साथियों तक सही जानकारी पहुंचाई जाए।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें