यूरोप की सर्वाेच्च चोटी पर मध्यप्रदेश पुलिस की महिला आरक्षक ने फहराया तिरंगा 

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक के पद पर जबलपुर में कार्यरत  वर्षा पटेल, पिता  गौरी शंकर पटेल ने 21 अगस्त 2026 को यूरोप महाद्वीप की सर्वाेच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस, 18,510 फीट (5,642 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर शिखर पर भारत का तिरंगा तथा मध्य प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। इस उपलब्धि से देश, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग, जबलपुर और पूरे समाज का नाम गौरवान्वित हुआ है।
वर्षा पटेल को बचपन से ही खेलकूद और पर्वतारोहण में विशेष रुचि रही है। बेसबॉल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी रह चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर 10 से अधिक पदक प्राप्त कर चुकी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप की सर्वाेच्च चोटी पर तिरंगा

वर्षा पटेल ने वर्ष 2024 में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सर्वाेच्च चोटी माउंट कोज़ियास्को पर भारत का तिरंगा फहराकर मध्य प्रदेश पुलिस की पहली महिला आरक्षक बनने का गौरव हासिल किया था।अब अपने पर्वतारोहण अभियान को आगे बढ़ाते हुए 21 अगस्त 2026 को यूरोप की सर्वाेच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस के शिखर पर भारत का तिरंगा और मध्य प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।

कठिन मौसम के बीच हासिल किया शिखर 

माउंट एल्ब्रुस अभियान की शुरुआत 11 अगस्त 2026 को हुई थी। अभियान के दौरान मौसम लगातार बदलता रहा। खराब मौसम, तेज हवाओं और अत्यधिक ठंड के कारण दल को कई दिनों तक अनुकूल मौसम का इंतजार करना पड़ा। मौसम की चुनौती के कारण अभियान लगातार लंबा होता गया, जिससे टीम की चिंता भी बढ़ती जा रही थी।
आखिरकार 20 और 21 अगस्त को मौसम ने अनुकूल परिस्थितियां होने पर दल ने शिखर अभियान शुरू किया। रूस की कड़ाके की ठंड, तेज हवाओं और कठिन पर्वतीय परिस्थितियों ने पर्वतारोहियों की कड़ी परीक्षा ली। इन सभी चुनौतियों का साहस और दृढ़ संकल्प के साथ सामना करते हुए वर्षा पटेल 21 अगस्त की सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर माउंट एल्ब्रुस के शिखर पर पहुंचीं।शिखर पर पहुंचकर गर्व के साथ भारत का तिरंगा और मध्य प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया। यह क्षण उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग, जबलपुर और पूरे देश के लिए गर्व का विषय रहा।

सात शिखरों का है सपना

वर्षा पटेल का लक्ष्य दुनिया के सातों महाद्वीपों की सर्वाेच्च चोटियों को फतह कर सात शिखर अभियान पूरा करना है। माउंट एल्ब्रुस की सफलता के बाद अगला लक्ष्य अफ्रीका महाद्वीप की सर्वाेच्च चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह करना है।वर्षा पटेल ने कहा कि पर्वतारोहण उनके लिए केवल एक साहसिक गतिविधि नहीं, बल्कि देश के तिरंगे को दुनिया की ऊंची चोटियों तक पहुंचाने का संकल्प है। कठिन परिस्थितियों में भी तिरंगे को शिखर पर फहराने का सपना उन्हें आगे बढ़ने की शक्ति देता है।

एनएसवाई आउटडोर्स के नेतृत्व में अभियान

माउंट एल्ब्रुस का यह अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान एनएसवाई आउटडोर्स द्वारा आयोजित किया गया था। अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही नरेंद्र सिंह यादव ने किया।वर्षा पटेल की यह उपलब्धि महिला शक्ति, खेल प्रतिभा, अनुशासन और साहस का प्रेरणादायक उदाहरण है। एक राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी से लेकर अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही बनने तक की उनकी यात्रा देश की उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प रखती हैं।मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी से लेकर दुनिया के सर्वाेच्च पर्वतों तक कृ वर्षा पटेल ने अपने साहस, संघर्ष और संकल्प से तिरंगे को नई ऊंचाई दी है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें